बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी : ऑस्ट्रेलिया करेगा पहले बल्लेबाजी, सूर्यकुमार और श्रीकर भरत ने किया पदार्पण

नागपुर। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नागपुर में आज से शुरु हुए बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के पहले मैच में श्रीकर भरत और सूर्यकुमार यादव ने भारत के लिए पदार्पण किया। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। टॉस के समय

Advertisement

नागपुर। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नागपुर में आज से शुरु हुए बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के पहले मैच में श्रीकर भरत और सूर्यकुमार यादव ने भारत के लिए पदार्पण किया। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।

टॉस के समय भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने कहा, “हम टॉस जीतते तो पहले बल्लेबाजी ही करते। विकेट काफी सूखा लग रहा है। स्पिनर्स को मदद मिलेगी। हमें इंतजार करना होगा और देखना होगा कि यह कितना करता है। कल जब हमने ट्रेनिंग शुरू की तो हमने तेज गेंदबाजों के लिए कुछ सीम मूवमेंट देखा। पिछले 5-6 दिनों से हमने अच्छी तैयारी की है। हम सीरीज के महत्व को जानते हैं। यह एक लंबी श्रंखला है। तीन स्पिनर, दो तेज गेंदबाज के साथ हम उतर रहे हैं, भरत और सूर्यकुमार यादव डेब्यू कर रहे हैं।”

वहीं ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने कहा, “हम बल्लेबाजी करने जा रहे हैं। हमने अच्छी तैयारी की है। हमें लगता है कि हम वास्तव में अच्छी स्थिति में हैं। टीम में टॉड मर्फी को शामिल किया गया है। वहीं, ट्रेविस हेड की जगह पीटर हैंड्सकॉम्ब हैं।”

दोनों टीमें इस प्रकार है–

ऑस्ट्रेलिया: डेविड वॉर्नर, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, स्टीवन स्मिथ, मैट रेनशॉ, पीटर हैंड्सकॉम्ब, एलेक्स केरी (विकेटकीपर), पैट कमिंस (कप्तान), नाथन लियोन, टॉड मर्फी, स्कॉट बोलैंड।

भारत-: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, श्रीकर भरत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *