मुजफ्फरपुर में लग्जरी गाड़ी से फेंकी युवक की डेड बॉडी,दो गोली लगने के है सीने में निशान

मुज़फ़्फ़रपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर में गुरुवार की सुबह जिले के सदर थाना क्षेत्र के मैदा पुर मधुबनी पंचायत के मैदापुर फोर लाइन के समीप एक लग्जरी गाड़ी से युवक का डेड बॉडी फेंका गया और गाड़ी सवार व्यक्ति गाड़ी लेकर भागने में कामयाब रहा। स्थानीय

Advertisement

मुज़फ़्फ़रपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर में गुरुवार की सुबह जिले के सदर थाना क्षेत्र के मैदा पुर मधुबनी पंचायत के मैदापुर फोर लाइन के समीप एक लग्जरी गाड़ी से युवक का डेड बॉडी फेंका गया और गाड़ी सवार व्यक्ति गाड़ी लेकर भागने में कामयाब रहा।

स्थानीय लोगों द्वारा देखने के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है देखते ही देखते मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुटी है बताया जा रहा है कि किसी ने गोली मार कर मर्डर कर डेड बॉडी को फेंक कर भागा है।हालांकि अब तक युवक की पहचान नहीं हुई है।युवक के सीने में दो गोली लगा है ।

स्थानीय लोगों द्वारा इसकी सूचना स्थानीय सदर थाना पुलिस को दी गई है घटनास्थल के लिए पुलिस की टीम रवाना हो गई है। अब देखना होगा कि पुलिस की टीम कितनी जल्द इस कांड का उद्भेदन करती है और मृतक युवक का पहचान कर पाती है।

फिलहाल यह कहा जा सकता है कि अपराधियों का मनोबल किस कदर बड़ा है।इसका उदाहरण है हत्या कर लग्जरी गाड़ी से डेड बॉडी फेंक कर भाग जाना।

सदर थानाध्यक्ष ने कहा कि पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश में जुटी हैं जल्द ही मामले का खुलासा होगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *