भारत में ट्विटर की ब्लू टिक सर्विस शुरू, लगेगा 900 रुपये चार्ज

नई दिल्ली। एलन मस्क की अगुवाई वाली माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफार्म ट्विटर ने भारत में भी ब्लू टिक सब्सक्रिप्शन सर्विस की शुरुआत कर दी है। ट्विटर की ब्लू टिक सेवा के लिए वेब यूजर्स को 650 रुपये प्रति महीना का भुगतान करना होगा, जबकि मोबाइल यूजर्स

Advertisement

नई दिल्ली। एलन मस्क की अगुवाई वाली माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफार्म ट्विटर ने भारत में भी ब्लू टिक सब्सक्रिप्शन सर्विस की शुरुआत कर दी है। ट्विटर की ब्लू टिक सेवा के लिए वेब यूजर्स को 650 रुपये प्रति महीना का भुगतान करना होगा, जबकि मोबाइल यूजर्स के लिए यह चार्ज 900 रुपये प्रति महीना है। हालांकि, सालाना सब्सक्रिप्शन के लिए यूजर्स को प्रतिमाह 566.70 रुपये देने होंगे।

पॉपुलर सोशल मीडिया साइट ट्विटर की कमान हाथ में लेते ही कंपनी के नए बॉस एलन मस्क ने रेवेन्यू बढ़ाने और खर्च कम करने के लिए कई बड़े फैसले लिए थे। इन्हीं में से एक फैसला यूजर्स से ब्लू टिक सर्विस के लिए चार्ज लेने का भी था। भारत में एंड्रॉयड और एप्पल आईफोन यूजर्स दोनों के लिए ब्लू टिक सब्सक्रिप्शन का चार्ज एक समान है। ब्लू टिक सब्सक्रिप्शन लेने पर यूजर्स को कई सारी सुविधाओं का लाभ भी मिलेगा।

ब्लू टिक सब्सक्रिप्शन में रिप्लाई, मेंशन और सर्च में प्राथमिकता, होम टाइमलाइन पर 50 फीसदी कम विज्ञापन देखने को मिलेंगे। इसके साथ ही यूजर्स लंबी वीडियो पोस्ट कर सकेंगे और उन्हें ट्विटर ब्लू लैब का अर्ली एक्सेस भी मिलेगा, जिसमें ट्विट एडिट की सुविधा भी शामिल है। इतना ही नहीं ये सर्विस लेने वाले यूजर्स 4000 अक्षरों तक के ट्वीट को पोस्ट भी कर सकेंगे।

उल्लेखनीय है कि ट्विटर ने पिछले दिनों अमेरिका, ब्रिटेन, कनाडा, आस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और जापान समेत कुछ देशों में ट्विटर ब्लू टिक सेवा की शुरुआत की थी। इन देशों में ट्विटर का ब्लू सब्सक्रिप्शन का चार्ज वेब यूजर्स के लिए 8 डॉलर प्रति महीने है, जबकि सालाना सब्सक्रिप्शन लेने पर यूजर्स को 84 डॉलर खर्च करने होंगे। ट्विटर 3 डॉलर ज्यादा एंड्रॉयड यूजर्स से चार्ज वसूल कर गूगल को कमीशन देगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *