बस अनियंत्रित होकर पलटी, 50 यात्री घायल

रायसेन। रायसेन जिला मुख्यालय से 45 किमी दूर गैरतगंज व गढ़ी के बीच ग्राम मनकापुर के पास शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात एक यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में बस सवार करीब 50 लोग घायल हुए है। घायलों में पांच की हालत गंभीर

Advertisement

रायसेन। रायसेन जिला मुख्यालय से 45 किमी दूर गैरतगंज व गढ़ी के बीच ग्राम मनकापुर के पास शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात एक यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में बस सवार करीब 50 लोग घायल हुए है। घायलों में पांच की हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को बस से निकाला और एम्बुलेंस में बिठाकर उपचार के लिए शासकीय अस्पताल गैरतगंज पहुंचाया। घटना के बाद बस ड्रायवर मौके से भाग निकला। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।

जानकारी अनुसार राधा प्रिया ट्रेवल्स की यात्री बस क्रमांक एमपी-15 पीए-0369 शुक्रवार रात को भोपाल से सागर के लिए रवाना हुई थी। इस दौरान रात करीब 10:47 बजे रायसेन जिला मुख्यालय से 45 किमी दूर गैरतगंज व गढ़ी के बीच ग्राम मनकापुर के पास घाटी की चढ़ाई से पूर्व मोड़ पर सामने से आ रहे वाहन की हेडलाइट से बस चालक भ्रमित हो गया। इस कारण बस अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर कर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

राष्ट्रीय डाक टिकट प्रदर्शनी ‘अमृतपेक्स 2023’ का उद्घाटन आज

सूचना मिलते ही गैरतगंज थाना व गढ़ी चौकी से पुलिस स्टाफ मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बस से निकाला और एम्बुलेंस में बिठाकर उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। जिला मुख्यालय सहित अन्य स्थानों से चार एंबुलेंस भी मौके पर पहुंची। घायलों को उपचार के शासकीय अस्पताल गैरतगंज पहुंचाया गया है। हादसे के बाद बस चालक फरार हो गया है।

गैरतगंज थाना प्रभारी महेश शांडिल्य ने बताया कि इस हादसे से बस में सवार करीब पचास लोगों को चोटें आई हैं। जिनमें पांच यात्रियों को गंभीर तथा शेष यात्रियों को मामूली चोटें होना बताया जा रहा है। घटना के कारणों की जांच की जा रही है। बस चालक फरार है। उसकी तलाश की जा रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *