राष्ट्रीय डाक टिकट प्रदर्शनी ‘अमृतपेक्स 2023’ का उद्घाटन आज

नई दिल्ली। केंद्रीय संचार, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी और रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव आज (शनिवार) यहां प्रगति मैदान के हॉल नंबर-5 में राष्ट्रीय डाक टिकट प्रदर्शनी ‘अमृतपेक्स 2023’ का उद्घाटन करेंगे। संचार राज्यमंत्री देवुसिंह चौहान और मंत्रालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारी इस अवसर पर उपस्थित रहेंगे।

Advertisement

नई दिल्ली। केंद्रीय संचार, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी और रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव आज (शनिवार) यहां प्रगति मैदान के हॉल नंबर-5 में राष्ट्रीय डाक टिकट प्रदर्शनी ‘अमृतपेक्स 2023’ का उद्घाटन करेंगे। संचार राज्यमंत्री देवुसिंह चौहान और मंत्रालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारी इस अवसर पर उपस्थित रहेंगे। इस मौके पर भारतीय डाक की परिवर्तनकारी यात्रा पर एक प्रदर्शनी का भी उद्घाटन किया जाएगा।

‘अमृतपेक्स 2023’ का आयोजन संचार मंत्रालय के तहत डाक विभाग कर रहा है। राष्ट्रीय डाक टिकट प्रदर्शनी, डाक टिकटों के माध्यम से भारत की समृद्ध संस्कृति, विरासत और इतिहास को प्रदर्शित करेगी। इसका समापन 15 फरवरी को होगा।

संसद संग्रहालय और अभिलेखागार पूर्वाह्न 11:00 से शाम 5:00 तक डाक टिकट प्रदर्शनी में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय दुर्लभ टिकटों के अपने संग्रह का प्रदर्शन करेंगे। उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में स्कूलों और कॉलेजों के छात्र और देश के सभी हिस्सों से डाक टिकट संग्रहकर्ता भाग लेंगे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *