पुलिस ने 48 घण्टों के भीतर पकड़े 10 ड्रग पेडलर

शिमला। शिमला जिला पुलिस नशा तस्करों पर नकेल कसते हुए तस्करी में संलिप्त अपराधियों को सलाखों के पीछे पहुंचा रही है। नए पुलिस अधीक्षक (एसपी) संजीव गांधी के कमान संभालने के बाद नशा तस्करों के खिलाफ कड़ा प्रहार जारी है। एसपी ने मादक पदार्थों की

Advertisement

शिमला। शिमला जिला पुलिस नशा तस्करों पर नकेल कसते हुए तस्करी में संलिप्त अपराधियों को सलाखों के पीछे पहुंचा रही है। नए पुलिस अधीक्षक (एसपी) संजीव गांधी के कमान संभालने के बाद नशा तस्करों के खिलाफ कड़ा प्रहार जारी है।

एसपी ने मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के खिलाफ एक विशेष अभियान छेड़ रखा है। नशे का अवैध रूप से कारोबार करने वालों के खिलाफ पुलिस द्वारा विशेष कार्रवाई की जा रही है। इसमें पुलिस चिट्टा, चरस, अफीम व शराब तस्करों की लगातार धरपकड़ कर रही है। पिछले 48 घंटे के भीतर पुलिस ने 10 ड्रग पेडलरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से हेरोइन/चिट्टा, चरस, अफीम, प्रतिबंधित नशीली दवा (सिरप) और अवैध शराब बरामद की है।

एसपी संजीव गांधी के निर्देश पर पूरे जिले में ड्रग पेडलरों के खिलाफ कार्रवाई हो रही है। सभी थाना क्षेत्रों में लगातार इनकी धरपकड़ की जा रही है। उसी कड़ी में पिछले 48 घंटे में जिले के विभिन्न थानों में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार किया है। चौपाल, रोहड़ू, कुमारसेन, ढली, शिमला सदर और ठियोग थाना क्षेत्रों में ड्रग पेडलरों को पुलिस ने दबोचा है। रोहड़ू में सबसे ज्यादा ड्रग पेडलर पुलिस के हत्थे चढ़े हैं।

पुलिस ने अपनी रिपोर्ट में 48 घण्टों में पकड़े गए ड्रग पेडलरों का खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक ठियोग में 50 ग्राम हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार हुए हैं। इसी तरह थाना सदर में 7.84 ग्राम हेरोइन के साथ चंडीगढ़ के युवक-युवती समेत तीन तस्कर, कुमारसेन में 6 ग्राम हेरोइन के साथ एक तस्कर, ढली थाने में 3.66 ग्राम हेरोइन के साथ एक तस्कर और रोहड़ू थाने में 3.10 ग्राम हेरोइन के साथ नेपाली मूल का एक तस्कर पकड़ा गया है।

इसके अलावा पुलिस ने रोहड़ू थाने के तहत एक तस्कर से 573 ग्राम चरस और एक अन्य तस्कर से 2.30 ग्राम हेरोइन, थाना चौपाल में एक तस्कर के कब्जे से 2000 एमएल प्रतिबंधित दवा बरामद की गई। थाना सदर में एक तस्कर से अवैध शराब की 12 बोतलें पकड़ी गई हैं।

एसपी संजीव गांधी ने सोमवार को बताया कि पकड़े गए तस्कर कहां से नशीली सामग्री खरीद कर लाए थे और किसे इसे आगे बेचने वाले थे, इसकी जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि सभी थाने व चौकियों को नशे का कारोबार करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए गए हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *