सबसे अधिक आईसीसी ट्रॉफी जीतने वाली कप्तान बनीं मेग लैनिंग

केप टाउन। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मेग लैनिंग क्रिकेट इतिहास में सर्वाधिक आईसीसी ट्रॉफी जीतने वाली कप्तान बन गई हैं। लैनिंग ने रविवार को आईसीसी टी-20 विश्व कप का खिताब जीतकर यह उपलब्धि हासिल की। खिताबी मुकाबले में लैनिंग की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका को

Advertisement

केप टाउन। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मेग लैनिंग क्रिकेट इतिहास में सर्वाधिक आईसीसी ट्रॉफी जीतने वाली कप्तान बन गई हैं। लैनिंग ने रविवार को आईसीसी टी-20 विश्व कप का खिताब जीतकर यह उपलब्धि हासिल की। खिताबी मुकाबले में लैनिंग की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर खिताब अपने नाम किया।

खिताबी मुकाबले में, टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 20 ओवरों में 6 विकेट पर 156 रन बनाए,जवाब मे दक्षिण अफ्रीका की टीम 20 ओवरों में 6 विकेट पर 137 रन ही बना सकी और 19 रनों से मैच हार गई।

कप्तान के रूप में लैनिंग ने कुल पांच टूर्नामेंट जीते हैं। इन टूर्नामेंटों में आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2022, और आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2014, 2018, 2020 और 2023 शामिल है।

लैनिंग के पीछे उनके हमवतन और दिग्गज ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज रिकी पोंटिंग हैं, जिन्होंने पुरुष क्रिकेट में अपनी टीम को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। उनके नेतृत्व में, ऑस्ट्रेलिया ने चार प्रमुख खिताब जीते, जिसमें 2003 और 2007 में दो बैक-टू-बैक आईसीसी क्रिकेट विश्व कप जीत और 2006 और 2009 में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी जीत शामिल हैं।

तीसरे स्थान पर दिग्गज भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज और कप्तान एमएस धोनी हैं, जो तीनों प्रमुख आईसीसी टूर्नामेंट जीतने वाले एकमात्र कप्तान हैं। उनके नेतृत्व में, भारत ने 2007 में पहली बार आईसीसी टी-20 विश्व कप जीता। इसके बाद उन्होंने अपना दूसरा आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2011 जीतकर 28 साल बाद ट्रॉफी घर वापस लाई। उनकी कप्तानी में भारत की आखिरी जीत 2013 आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी थी, जो भारत द्वारा आज तक जीता गया अंतिम प्रमुख आईसीसी खिताब भी है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *