अनीता इंटर कॉलेज ने 100% रिजल्ट के साथ रचा कीर्तिमान

Ranchi : शिक्षा के क्षेत्र में कांके ने एक बार फिर सफलता की नई ऊँचाई छू ली है। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) द्वारा घोषित 2025 की इंटरमीडिएट आर्ट्स परीक्षा में अनीता इंटरमीडिएट कॉलेज, कांके ने पूरे राज्य में मिसाल कायम करते हुए 100% रिजल्ट के

अनीता इंटर कॉलेज ने 100% रिजल्ट के साथ रचा कीर्तिमान
Advertisement

Ranchi : शिक्षा के क्षेत्र में कांके ने एक बार फिर सफलता की नई ऊँचाई छू ली है। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) द्वारा घोषित 2025 की इंटरमीडिएट आर्ट्स परीक्षा में अनीता इंटरमीडिएट कॉलेज, कांके ने पूरे राज्य में मिसाल कायम करते हुए 100% रिजल्ट के साथ स्वर्णिम इतिहास रच दिया।

Also Read : पेड़ों से जीवनदायिनी ऑक्सीजन, विकल्प नहीं – डॉ. आभा का संदेश

इस वर्ष कॉलेज के 349 छात्र-छात्राएँ परीक्षा में शामिल हुए और आश्चर्यजनक रूप से सभी विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी में सफलता हासिल की जो अपने आप में अभूतपूर्व है।

कॉलेज टॉपर : विनय कुमार महतो – 433 अंक (86.6%)
सेकंड टॉपर : रितिका कुमारी – 417 अंक
थर्ड टॉपर : तहसीन फात्मा – 415 अंक
कॉलेज की प्राचार्या सिस्टर रजनी कंचन कुजूर ने सभी सफल छात्रों को बधाई देते हुए कहा –
यह अभूतपूर्व सफलता छात्रों की मेहनत, शिक्षकों की समर्पित शिक्षा और अभिभावकों के सहयोग का अद्भुत परिणाम है। यह कांके क्षेत्र की शिक्षा क्रांति का प्रतीक है।
यह गौरवपूर्ण उपलब्धि न केवल कॉलेज के लिए बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणा बनकर उभरी है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *