मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया, दो जवान घायल

श्रीनगर। दक्षिण कश्मीर के अवंतीपोरा के पदगामपोरा में मंगलवार सुबह सुरक्षाबलों के साथ हुई मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया। गोलीबारी में दो जवान घायल हुए हैं। मुठभेड़ अभी चल रही है। माना जा रहा है दो-तीन आतंकवादियों को सुरक्षाबलों ने घेर लिया है। यह

Advertisement

श्रीनगर। दक्षिण कश्मीर के अवंतीपोरा के पदगामपोरा में मंगलवार सुबह सुरक्षाबलों के साथ हुई मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया। गोलीबारी में दो जवान घायल हुए हैं। मुठभेड़ अभी चल रही है। माना जा रहा है दो-तीन आतंकवादियों को सुरक्षाबलों ने घेर लिया है।

यह मुठभेड़ पुलिस, सेना और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम के आतंकियों की धरपकड़ के लिए तलाशी अभियान के दौरान शुरू हुई। यहां छिपे आतंकियों ने घिर जाने पर ताबड़तोड़ गोलीबारी शुरू कर दी। सेना ने घायल जवानों को अस्पताल पहुंचा दिया है। मुठभेड़ में ढेर आतंकवादी की पहचान नहीं हो सकी है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *