बिहार के नवादा में बड़ी मात्रा में अवैध शराब के साथ ऑल्टो कार जब्त

नवादा। पुलिस अधीक्षक (एसपी) के निर्दे पर नवादा पुलिस ने अवैध शराब कारोबारियों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए सोमवार की देर शाम नवादा जिले के हिसुआ चौक के निकट ऑल्टो कार से बड़ी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद किया।जिसे होली पर्व से पहले नवादा पुलिस

Advertisement

नवादा। पुलिस अधीक्षक (एसपी) के निर्दे पर नवादा पुलिस ने अवैध शराब कारोबारियों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए सोमवार की देर शाम नवादा जिले के हिसुआ चौक के निकट ऑल्टो कार से बड़ी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद किया।जिसे होली पर्व से पहले नवादा पुलिस की बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है।

एसपी ने बताया कि हिसुआ थाना के द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर अवैध शराब कारोबारी के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए नवादा राजगीर बाईपास रेलवे फाटक के करीब एक ऑल्टो कार से 132.75 लीटर विदेशी शराब जब्त किया गया एवं एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही शराब ढुलाई में प्रयोग होने वाले ऑल्टो कार को जब्त किया गया है। प्राथमिकी दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की गई है।

नवादा पुलिस का शराब तस्करों, निर्माण, बिक्री, भंडारण, शराब माफियाओं के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा। एसपी ने कहा कि व्यापक पैमाने पर छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *