मुरी स्टेशन पर आरपीएफ की तगड़ी कार्रवाई, शराब तस्करी की कोशिश नाकाम

Ranchi : झारखंड के मुरी रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ की तेज़ और सटीक कार्रवाई ने एक बार फिर साबित कर दिया कि ऑपरेशन सतर्क सिर्फ नाम नहीं, बल्कि एक ठोस रणनीति है। शनिवार देर रात की इस कार्रवाई में दो शराब तस्करों को रंगेहाथ दबोचा

मुरी स्टेशन पर आरपीएफ की तगड़ी कार्रवाई, शराब तस्करी की कोशिश नाकाम
Advertisement

Ranchi : झारखंड के मुरी रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ की तेज़ और सटीक कार्रवाई ने एक बार फिर साबित कर दिया कि ऑपरेशन सतर्क सिर्फ नाम नहीं, बल्कि एक ठोस रणनीति है। शनिवार देर रात की इस कार्रवाई में दो शराब तस्करों को रंगेहाथ दबोचा गया, जिनके पास से ₹9,100 मूल्य की ब्रांडेड शराब जब्त की गई।

Also Read : रांची के सेवा सदन अस्पताल में जलजमाव, मरीज बेहाल और सिस्टम लाचार

घटना उस समय घटी जब प्लेटफॉर्म संख्या-1 पर रात करीब 11 बजे आरपीएफ की टीम गश्त पर थी। तभी भारी बैग लेकर घूमते दो युवकों ने जवानों का ध्यान खींचा। शक के आधार पर रोककर पूछताछ की गई, जिसमें दोनों की पहचान गणेश प्रसाद (55 वर्ष), गया बिहार और मोहित कुमार (21 वर्ष), पटना बिहार के रूप में हुई।

जब बैग की तलाशी ली गई, तो 8 बोतल ब्लेंडर्स प्राइड व्हिस्की और 10 कैन हायवर्ड्स बियर बरामद हुई। पूछताछ में आरोपियों ने माना कि यह शराब बिहार में अवैध रूप से सप्लाई की जानी थी।

गौरतलब है कि बिहार में शराबबंदी लागू है और वहां शराब ले जाना कानूनन अपराध है। पकड़े गए युवकों के पास शराब से संबंधित कोई लाइसेंस नहीं था, जिससे यह स्पष्ट हो गया कि यह शराब तस्करी का मामला है।

आरपीएफ ने तत्परता दिखाते हुए शराब जब्त कर आरोपियों को आरपीएफ पोस्ट मुरी में हिरासत में लिया और आगे की कानूनी प्रक्रिया हेतु 23 जून को आबकारी विभाग, रांची के सुपुर्द कर दिया।

इस अभियान में उपनिरीक्षक रवि शंकर, उपनिरीक्षक बसंता मलिक, प्रधान आरक्षक सुनील कुमार यादव, दीपक ठाकुर, कुमार कुशल और महिला आरक्षक के.बी. यादव शामिल थे, जिन्होंने साहस और सतर्कता का परिचय देते हुए तस्करी की इस कोशिश को असफल किया।

आरपीएफ की यह कार्रवाई न केवल शराब तस्करी पर करारा प्रहार है, बल्कि यह संकेत भी है कि अवैध गतिविधियों पर अब निगरानी और सख्ती और बढ़ेगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *