महिलाओं व बच्चों के स्वस्थ भविष्य के लिए भारत मजबूती से प्रगति कर रहा है: बिल गेट्स

नई दिल्ली। माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स ने गुरुवार को महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा आयोजित ‘पोषण के माध्यम से सशक्तिकरण: नए भारत की महिलाओं का जश्न’ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर भाग लिया। इस दौरान उन्होंने पोषण 2.0 योजना के तहत

Advertisement

नई दिल्ली। माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स ने गुरुवार को महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा आयोजित ‘पोषण के माध्यम से सशक्तिकरण: नए भारत की महिलाओं का जश्न’ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर भाग लिया। इस दौरान उन्होंने पोषण 2.0 योजना के तहत काम करने वाले प्रशासकों से भी मुलाकात की, जो देश में महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने की दिशा में काम कर रही हैं।

बिल गेट्स ने ट्वीट करके कहा कि भारत डेटा और निगरानी पर ध्यान केंद्रित करने के साथ पोषण 2.0 के माध्यम से महिलाओं और बच्चों के लिए स्वस्थ भविष्य की दिशा में मजबूती से प्रगति कर रहा है। उन्होंने कहा कि वे इस कार्यक्रम में दो अद्भुत प्रशासकों, एमी जोसेफ और लक्ष्मी प्रिया से मिले, जो पोषण परिणामों को बेहतर बनाने में मदद कर रही हैं।

वहीं, महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पोषण, स्वास्थ्य और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने वाली केन्द्र सरकार की विभिन्न योजनाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि पोषण, जनधन, आयुष्मान भारत जैसी पहल ने भारत में लाखों महिलाओं के जीवन को बदल दिया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश की विकास यात्रा में महिलाएं न सिर्फ केन्द्र में रही हैं बल्कि नेतृत्व भी कर रही हैं।

इस मौके पर बिल गेट्स ने बच्चे का अन्नप्राशन संस्कार भी किया। बिल गेट्स ने भारत के सुपर फूड और इसके पोषण घटक को समझा और तारीफ की। उन्होंने केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी से श्रीअन्न खिचड़ी पकाने की विधि भी सीखी और तड़का भी लगाया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *