शिबू सोरेन के स्वास्थ्य लाभ के लिए मस्जिदों में विशेष दुआ

Ranchi : झारखंड के वरिष्ठ नेता और दिशोम गुरु शिबू सोरेन के अस्वस्थ होने की खबर के बाद प्रदेश भर में उनके स्वास्थ्य लाभ की दुआ का सिलसिला शुरू हो गया है। शनिवार को राज्य की कई मस्जिदों में विशेष दुआ का आयोजन किया गया,

शिबू सोरेन के स्वास्थ्य लाभ के लिए मस्जिदों में विशेष दुआ
Advertisement

Ranchi : झारखंड के वरिष्ठ नेता और दिशोम गुरु शिबू सोरेन के अस्वस्थ होने की खबर के बाद प्रदेश भर में उनके स्वास्थ्य लाभ की दुआ का सिलसिला शुरू हो गया है। शनिवार को राज्य की कई मस्जिदों में विशेष दुआ का आयोजन किया गया, जिसमें हज़ारों की संख्या में लोग शामिल हुए।

Also Read : झारखंड के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग की चेतावनी

यह पहल कांग्रेस के पूर्व सांसद फुरकान अंसारी की अपील पर की गई। उन्होंने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से जानकारी दी कि नमाज़ के बाद मस्जिदों में लोगों ने शिबू सोरेन की सलामती के लिए हाथ उठाए और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

फुरकान अंसारी ने अपने संदेश में कहा, “शिबू सोरेन सिर्फ एक राजनेता नहीं, बल्कि झारखंड की आत्मा हैं। उन्होंने हमेशा शोषितों, आदिवासियों, और वंचितों की आवाज को बुलंद किया है। आज जब वे अस्वस्थ हैं, तो हमारा नैतिक कर्तव्य है कि हम उनके स्वास्थ्य लाभ के लिए दुआ करें।”

उन्होंने यह भी कहा कि गुरुजी की पहचान किसी जाति, धर्म या पार्टी तक सीमित नहीं है। वे झारखंड आंदोलन के जननायक हैं और उनकी राजनीति ने राज्य की आत्मा को दिशा दी है।

मस्जिदों के अलावा कई अन्य धार्मिक स्थलों और सामाजिक संगठनों ने भी शिबू सोरेन के लिए प्रार्थना सभाएं आयोजित करने की योजना बनाई है। सोशल मीडिया पर भी लोगों ने #PrayForShibuSoren जैसे हैशटैग के साथ अपनी भावनाएं साझा की हैं।

ज्ञात हो कि शिबू सोरेन की तबीयत पिछले कुछ समय से खराब चल रही है और वे दिल्ली में चिकित्सकीय निगरानी में हैं। राज्य भर में उनके समर्थक और आमजन उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हैं और लगातार उनके लिए प्रार्थना कर रहे हैं।

प्रदेश की राजनीति में गुरुजी का योगदान अनमोल और प्रेरणास्पद रहा है। उनके बेहतर स्वास्थ्य की कामना के साथ प्रदेश की जनता यह उम्मीद कर रही है कि वे जल्द स्वस्थ होकर एक बार फिर सक्रिय रूप से समाज की सेवा में लौटेंगे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *