मुख्यमंत्री योगी ने सुनीं 400 लोगों की समस्या

गोरखपुर। गोरखपुर दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज (सोमवार) गोरखनाथ मंदिर में जनता दरबार (जनता दर्शन) लगाया। लगभग 400 से अधिक लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को सुना। अधिकारियों को कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि चाहे

Advertisement

गोरखपुर। गोरखपुर दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज (सोमवार) गोरखनाथ मंदिर में जनता दरबार (जनता दर्शन) लगाया। लगभग 400 से अधिक लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को सुना। अधिकारियों को कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि चाहे राजस्व या जमीन संबंधित शिकायत हो अथवा किसी के गंभीर बीमारी के इलाज सम्बन्धी समस्या, सबका त्वरित समाधान होना चाहिए। किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं है। जनता दर्शन में कुछ लोग गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए आर्थिक मदद की गुहार लेकर पहुंचे। मुख्यमंत्री ने मदद का भरोसा दिया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *