चैनपुर अंचल के बड़ा बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

Palamu : पलामू में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की टीम ने गुरुवार को चैनपुर अंचल कार्यालय के बड़ा बाबू विनोद कुमार को 5,500 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई पलामू प्रमंडलीय टीम द्वारा की गई।

चैनपुर अंचल के बड़ा बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
Advertisement

Palamu : पलामू में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की टीम ने गुरुवार को चैनपुर अंचल कार्यालय के बड़ा बाबू विनोद कुमार को 5,500 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई पलामू प्रमंडलीय टीम द्वारा की गई।

सूत्रों के अनुसार, एक आवेदक ने जमीन से संबंधित नकल (दस्तावेज) निकालने के बदले पैसे मांगने की शिकायत एसीबी से की थी। शिकायत दर्ज होने के बाद एसीबी ने preliminary सत्यापन किया, जिसमें रिश्वत की मांग की बात सही पाई गई। इसके बाद टीम ने जाल बिछाया और विनोद कुमार को रिश्वत की राशि लेते ही मौके पर दबोच लिया।

एसीबी अधिकारियों का कहना है कि गिरफ्तारी के बाद आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है और मामले की विस्तृत जांच जारी रहेगी। इस कार्रवाई के बाद अंचल कार्यालयों में भ्रष्टाचार पर नकेल कसने की उम्मीद जताई जा रही है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि जमीन संबंधी कार्यों में लंबे समय से अनियमितताएं और दलाली की शिकायतें मिलती रही हैं। ऐसे में इस कार्रवाई को प्रशासनिक स्तर पर सकारात्मक कदम माना जा रहा है।

इस मामले में ACB जल्द ही कोर्ट में चार्जशीट दाखिल करेगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *