हजारीबाग में ताबड़तोड़ फायरिंग, विस्थापित नेता दसई मांझी के घर हमला

Hazaribagh : जिले में बुधवार तड़के एक सनसनीखेज वारदात से इलाके में दहशत फैल गई। उरीमारी थाना क्षेत्र अंतर्गत हेसाबेड़ा बस्ती में आदिवासी छात्र संघ के बड़कागांव प्रखंड अध्यक्ष और बिरसा परियोजना के विस्थापित नेता दसई मांझी के घर पर अज्ञात अपराधियों ने ताबड़तोड़ गोलीबारी

Advertisement

Hazaribagh : जिले में बुधवार तड़के एक सनसनीखेज वारदात से इलाके में दहशत फैल गई। उरीमारी थाना क्षेत्र अंतर्गत हेसाबेड़ा बस्ती में आदिवासी छात्र संघ के बड़कागांव प्रखंड अध्यक्ष और बिरसा परियोजना के विस्थापित नेता दसई मांझी के घर पर अज्ञात अपराधियों ने ताबड़तोड़ गोलीबारी की।

घटना बुधवार सुबह करीब 4:30 बजे की बताई जा रही है। नकाबपोश अपराधियों ने घर पर 6 से 7 राउंड फायरिंग की और मौके पर रंगदारी से जुड़ा एक पर्चा भी फेंक कर फरार हो गए। इस हमले के बाद पूरे हेसाबेड़ा बस्ती में भय और तनाव का माहौल है।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, इस वारदात को कुख्यात राहुल दुबे गिरोह से जोड़कर देखा जा रहा है। बताया जा रहा है कि यह हमला रंगदारी वसूली के उद्देश्य से किया गया।

🚓 मौके पर पहुंची पुलिस, साक्ष्य जब्त

घटना की सूचना मिलते ही उरीमारी थाना प्रभारी रत्थू उरांव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल से कारतूस के खोखे और अपराधियों द्वारा छोड़ा गया पर्चा बरामद किया है।

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सघन जांच शुरू कर दी है। इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और संभावित अपराधियों की तलाश जारी है।

📞 रंगदारी कॉल से सहमे व्यवसायी

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, बीते कुछ दिनों से क्षेत्र के बड़े व्यवसायियों और कोयला कारोबारियों को लगातार रंगदारी के लिए धमकी भरे फोन कॉल आ रहे हैं। इस गोलीबारी की घटना को भी उसी कड़ी से जोड़कर देखा जा रहा है।

🏍️ लावारिस बाइक बरामद

इधर बुधवार सुबह दामोदर नदी के किनारे सियाल इलाके में छठ घाट जाने वाले रास्ते से एक लावारिस बाइक बरामद की गई है। पुलिस इस बाइक को भी गोलीबारी की घटना से जोड़कर जांच कर रही है।

उरीमारी पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। घटना के बाद पूरे कोयलांचल क्षेत्र में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *