ईरान में फंसे पांच भारतीय स्वदेश लौटे, ड्रग्स मामले में हुई थी गिरफ्तारी

नई दिल्ली। ईरान में फंसे पांच भारतीय नाविक तकरीबन तीन साल बाद शुक्रवार रात स्वदेश लौट आए। ड्रग्स केस में फंसे इन सभी पांच भारतीयों ने ईरान की चाबहार केंद्रीय जेल में 403 दिन गुजारे। जांच में निर्दोष साबित होने के बाद इन सभी की

Advertisement

नई दिल्ली। ईरान में फंसे पांच भारतीय नाविक तकरीबन तीन साल बाद शुक्रवार रात स्वदेश लौट आए। ड्रग्स केस में फंसे इन सभी पांच भारतीयों ने ईरान की चाबहार केंद्रीय जेल में 403 दिन गुजारे। जांच में निर्दोष साबित होने के बाद इन सभी की स्वदेश वापसी संभव हुई। मुंबई एयरपोर्ट पर इनके उतरते ही इनके परिजनों व दोस्तों ने गर्मजोशी से स्वागत किया।

इन पांच भारतीय नागरिकों में अनिकेत युनपुर, मंदार वर्लीकर, नवीन सिंह, प्रणव कुमार और तमिझसेल्वन रंगासामी शामिल हैं। ये सभी एक वाणिज्यिक पोत परिवहन कंपनी में काम करते थे। इन सभी को 20 फरवरी 2020 को ईरानी सुरक्षा बलों ने हरमोन की खाड़ी में संदेह के आधार पर पकड़ा था।

न्यायिक हिरासत में रखने जाने के दौरान इनके खिलाफ कोई आरोप पत्र भी दाखिल नहीं किया गया। जानकारी के मुताबिक चाबहार की अदालत ने पांचों भारतीय नागरिकों को निर्दोष मानते हुए उन्हें रिहा करने के आदेश दिए। हालांकि रिहा किए जाने के बाद भी इन्हें पासपोर्ट और पहचान पत्र नहीं लौटाए गए जिससे इनकी वापसी नहीं हो पा रही थी। बाद में भारत सरकार की पहल के बाद इन सभी की वापसी हुई।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *