ईरानी लड़ाकों को मारने के लिए अमेरिका ने सीरिया पर बरसाए बम, बाइडन ने दी चेतावनी

वाशिंगटन। अमेरिका और ईरानी लड़ाकों के बीच जंग का मैदान सीरिया बन रहा है। सीरिया में अमेरिकी ठिकाने पर ड्रोन हमले में एक अमेरिकी कांट्रैक्टर की मौत के बाद अमेरिका ने सीरिया पर बम बरसाए। ईरानी लड़ाकों पर एयर स्ट्राइक के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति

Advertisement

वाशिंगटन। अमेरिका और ईरानी लड़ाकों के बीच जंग का मैदान सीरिया बन रहा है। सीरिया में अमेरिकी ठिकाने पर ड्रोन हमले में एक अमेरिकी कांट्रैक्टर की मौत के बाद अमेरिका ने सीरिया पर बम बरसाए। ईरानी लड़ाकों पर एयर स्ट्राइक के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने ईरान को चेतावनी भी दी है। बाइडन ने कहा है कि वह अमेरिकी नागरिकों को बचाने के लिए कड़ी कार्रवाई करेंगे।

सीरिया में अमेरिका व ईरानी लड़ाकों के बीच घमासान जारी है। सीरिया स्थित अमेरिकी सेना के एक शिविर पर ड्रोन हमले में एक अमेरिकी कांट्रैक्टर की मौत हो गयी थी और पांच अमेरिकी सैनिक घायल हो गए थे। इसके तुरंत बाद अमेरिकी के अन्य शिविर पर मिसाइल हमला भी हुआ, किन्तु इस मिसाइल हमले में किसी के हताहत होने की जानकारी सामने नहीं आई है।अमेरिका ने ईरान समर्थित ताकतों को इन हमलों के लिए जिम्मेदार बताया था। ईरान समर्थित ताकतों ने भी इन हमलों के बाद एक ऑनलाइन बयान में कहा कि उनके हाथ बहुत लंबे हैं और वह अमेरिका के ठिकानों पर हमला करने की ताकत रखते हैं।

इसके बाद अमेरिका ने जवाबी कार्रवाई की है। सीरिया में ही जवाब देते हुए अमेरिका ने ईरानी लड़ाकों के ठिकानों पर हवाई हमला किया। अमेरिका के एफ-15 लड़ाकू विमानों ने ईरान के इस्लामिक रेवोल्यूशनरी गार्ड्स कॉर्प्स से संबंधित संगठनों के सीरिया स्थित दो ठिकानों पर हमले कर बम बरसाए। सीरिया में मानवाधिकारों के लिए काम करने वाली एक संस्था का दावा है कि इस अमेरिकी हमले में आठ ईरान समर्थित लड़ाके मारे गए हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *