कर्मचारियों का आर्थिक बोझ कम करेगी नई स्वास्थ्य बीमा योजना: इरफान अंसारी

Ranchi : राज्य के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने कहा कि सरकार हर नागरिक को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उनका कहना था कि नई स्वास्थ्य बीमा योजना का उद्देश्य केवल योजना लागू करना नहीं, बल्कि हर व्यक्ति तक गुणवत्तापूर्ण इलाज

कर्मचारियों का आर्थिक बोझ कम करेगी नई स्वास्थ्य बीमा योजना: इरफान अंसारी
Advertisement

Ranchi : राज्य के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने कहा कि सरकार हर नागरिक को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उनका कहना था कि नई स्वास्थ्य बीमा योजना का उद्देश्य केवल योजना लागू करना नहीं, बल्कि हर व्यक्ति तक गुणवत्तापूर्ण इलाज पहुंचाना है। यह योजना कर्मचारियों के आर्थिक बोझ को कम करने के साथ राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था को भी मजबूत करेगी।

गुरुवार को रांची में राज्य कर्मी स्वास्थ्य बीमा योजना की नई अवधि के लिए हुए एमओयू कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए मंत्री ने इसे स्वास्थ्य क्षेत्र में एक बड़ा कदम बताया।

उन्होंने कहा कि योजना लागू होने के बाद राज्य के कर्मचारियों और उनके आश्रितों को देशभर के लगभग 600 प्रतिष्ठित अस्पतालों में कैशलेस इलाज की सुविधा मिलेगी। इसमें राज्य के करीब 200 अस्पतालों के साथ वेल्लोर, चेन्नई, दिल्ली, हैदराबाद और बेंगलुरु के सुपर स्पेशलिटी अस्पताल शामिल हैं। सीजीएचएस दरों पर इलाज से पारदर्शिता बढ़ेगी और खर्च में कमी आएगी।

मंत्री ने बताया कि योजना के तहत ओपीडी, फॉलोअप, दवाएं, यात्रा भत्ता, आयुष उपचार और मेडिकल एडवांस जैसी सुविधाएं भी दी जाएंगी। वर्तमान में करीब 2 लाख कर्मचारी और उनके परिवार इस योजना से जुड़े हैं, जिससे लाभार्थियों की संख्या 7 लाख से अधिक हो गई है। पिछले वर्ष 10,257 मरीजों के इलाज पर लगभग 51 करोड़ रुपये खर्च किए गए।

उन्होंने यह भी बताया कि अबुआ कार्ड के तहत बीमा कवर को 5 लाख से बढ़ाकर 15 लाख रुपये कर दिया गया है, जिससे कर्मचारियों की स्वास्थ्य सुरक्षा और मजबूत होगी।

राज्य में स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए मेडिकल कॉलेजों का विस्तार, मेडिको सिटी की स्थापना, मेडिकल सीटों में वृद्धि और रिम्स-2 जैसे प्रोजेक्ट्स पर तेजी से काम किया जा रहा है, ताकि लोगों को इलाज के लिए राज्य से बाहर न जाना पड़े।

कार्यक्रम में सीमा सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन दिया। इस मौके पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अभियान निदेशक शशि प्रकाश झा, आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के स्टेट मिशन डायरेक्टर विद्यानंद शर्मा पंकज समेत कई अधिकारी और विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *