शिक्षा की गुणवत्ता निखारने की नई पहल: टीचर नीड असिसमेंट परीक्षा में कांके के 515 शिक्षक शामिल

तीन दिवसीय मूल्यांकन परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, शिक्षकों के क्षमता निर्माण पर सरकार का विशेष फोकस मुकेश रंजन Ranchi : स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, झारखंड सरकार के निर्देशानुसार कांके प्रखंड में 12 मई से 14 मई 2026 तक टीचर नीड असिसमेंट परीक्षा का सफल आयोजन

शिक्षा की गुणवत्ता निखारने की नई पहल: टीचर नीड असिसमेंट परीक्षा में कांके के 515 शिक्षक शामिल
Advertisement
  • तीन दिवसीय मूल्यांकन परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, शिक्षकों के क्षमता निर्माण पर सरकार का विशेष फोकस

मुकेश रंजन
Ranchi : स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, झारखंड सरकार के निर्देशानुसार कांके प्रखंड में 12 मई से 14 मई 2026 तक टीचर नीड असिसमेंट परीक्षा का सफल आयोजन किया गया। परीक्षा का आयोजन प्रखंड परिसर स्थित राजकीय उत्क्रमित विधालय अरसंडे में किया गया, जहां शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

प्रखंड के कुल 524 शिक्षकों में से 515 शिक्षक इस परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षा के दौरान जिला शिक्षा अधीक्षक, अतिरिक्त जिला कार्यक्रम पदाधिकारी तथा क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी ने केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

टीएनए परीक्षा का उद्देश्य शिक्षकों की शैक्षणिक क्षमता का आकलन कर उन्हें नई शिक्षा नीति के अनुरूप प्रशिक्षित एवं सशक्त बनाना है। इस पहल के माध्यम से शिक्षक स्वयं का मूल्यांकन कर अपनी शिक्षण पद्धति को और बेहतर बना सकेंगे। विभाग का मानना है कि इससे बुनियादी शिक्षा की गुणवत्ता में व्यापक सुधार आएगा।

परीक्षा के शांतिपूर्ण संचालन में बीपीओ, बीआरपी, सीआरपी, एसएसए ऑपरेटर एवं एमडीएम ऑपरेटरों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। प्रमुख रूप से कृष्णा प्रसाद, सुमन सुरभि, नसीम खान, इमरान अंसारी, धर्मेंद्र सिंह, समीउल्लाह अंसारी और जैनुल अहमद की सक्रिय भागीदारी सराहनीय रही।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.