धोनी ने सीएसके के गेंदबाजों को दी चेतावनी, कहा-गेंदबाजी सुधारें, नहीं तो छोड़ देंगे कप्तानी

चेन्नई। चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के कप्तान एमएस धोनी ने सोमवार को एमए चिदंबरम स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 12 रन से मिली नजदीकी जीत के बाद अपने गेंदबाजों को बड़ी चेतावनी दी। सीएसके ने लखनऊ के सामने जीत के लिए 218 रनों

Advertisement

चेन्नई। चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के कप्तान एमएस धोनी ने सोमवार को एमए चिदंबरम स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 12 रन से मिली नजदीकी जीत के बाद अपने गेंदबाजों को बड़ी चेतावनी दी।

सीएसके ने लखनऊ के सामने जीत के लिए 218 रनों का विशाल लक्ष्य रखा था। हालांकि केएल राहुल की टीम लक्ष्य के करीब पहुंच गई थी, लेकिन अंत में, वे 12 रनों के अंतर से लक्ष्य से चूक गए। एक चीज जो लखनऊ के पक्ष में गई, वह थी वाइड गेंदों की संख्या और नो बॉल जो सीएसके के गेंदबाजों ने फेंकी।

धोनी ने मैच के बाद कहा, “एक और बात यह है कि उन्हें नो बॉल या अतिरिक्त वाइड फेंकने से बचना होगा, या फिर उन्हें एक नए कप्तान के तहत खेलना होगा। यह मेरी दूसरी चेतावनी होगी और फिर मैं बाहर हो जाऊंगा।”

तेज गेंदबाज तुषार देशपांडे, जो इंपैक्ट प्लेयर के रुप में सीएसके के लिए खेल रहे थे, ने मैच के अपने पहले ओवर में दो नो बॉल और तीन वाइड गेंदे फेंकी। उन्होंने 11 गेंदों का ओवर फेंका और 18 रन दिए।

पूरे पावरप्ले के दौरान दीपक चाहर और बेन स्टोक्स ने भी रन लुटाए। स्टोक्स ने आईपीएल 2023 के अपने पहले ओवर में 18 रन दिए।

पूरे पावरप्ले के दौरान दीपक चाहर की जमकर धुनाई हुई। उन्होंने पावरप्ले में तीन ओवर फेंके और 37 रन दिए।

जब सीएसके के गेंदबाजों की धुनाई हो रही थी, तब धोनी स्टंप्स के पीछे हताश खड़े थे। मैच के बाद, उन्होंने ने कहा, “तेज गेंदबाजी में हमें थोड़ा सुधार करने की जरूरत है। परिस्थितियों के अनुसार गेंदबाजी करने की जरूरत है। विपक्षी गेंदबाज क्या कर रहे हैं, इस पर नजर रखना महत्वपूर्ण है।”

आईपीएल 2023 की अपनी पहली जीत हासिल करने के बाद, सीएसके शनिवार को वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस का सामना करेगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *