फिल्म ‘कलयुग के राम’ का फर्स्ट लुक रिलीज

महावीर जयंती के अवसर पर देसी लोटा इंटरटेनमेंट और आरवीएस फिल्म के बैनर तले बनी अभिनेत्री श्यामली श्रीवास्तव की भोजपुरी फिल्म ‘कलयुग के राम’ का फर्स्ट लुक रिलीज कर दिया गया। कहानी प्रधान भोजपुरी फिल्मों की शृंखला में ‘कलयुग के राम’ एक ऐसी फिल्म है

Advertisement

महावीर जयंती के अवसर पर देसी लोटा इंटरटेनमेंट और आरवीएस फिल्म के बैनर तले बनी अभिनेत्री श्यामली श्रीवास्तव की भोजपुरी फिल्म ‘कलयुग के राम’ का फर्स्ट लुक रिलीज कर दिया गया। कहानी प्रधान भोजपुरी फिल्मों की शृंखला में ‘कलयुग के राम’ एक ऐसी फिल्म है जो सभी दर्शकों को बहुत पसंद आएगी। फिल्म के गाने एक से बढ़ कर एक हैं जिसका सगीत साजन मिश्रा ने तैयार किया है। फिल्म के निर्देशन सुजीत वर्मा हैं, जो भोजपुरी फिल्म जगत में कई सारी हिट फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं।

फिल्म की अभिनेत्री श्यामली श्रीवास्तव ने बताया कि देसी लोटा इंटरटेनमेंट फिल्म के निर्माण के क्षेत्र में काफी तेजी से काम कर रहा है। भोजपुरी फिल्म ‘कलयुग के राम’ इस प्रोडक्शन हाउस की पहली फिल्म है। इसके साथ ही इस साल इस प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले लगभग आधा दर्जन भोजपुरी फिल्में बन रही हैं और सभी फिल्मों की कहानी अपने आप में अलग और अनोखी है। महावीर जयंती के शुभ अवसर पर सोशल मीडिया में आज फर्स्ट लुक आउट किया गया है जिस को दर्शक बहुत पसंद कर रहे है। फिल्म ‘कलयुग के राम’ बिहार के छपरा और सिवान जिले में शूट की गई है। सारण जिले के मशरख प्रखंड के बहरौली पंचायत बड़वा घाट मशरक सिवान जिला के भगवानपुर प्रखंड के सोन्धानी पंचायत सहित अन्य स्थानों पर इस फिल्म की शूटिंग की गई है। फिल्म बहुत अच्छी बनी है जो बहुत जल्द प्रदर्शित की जाएगी। फिल्म बन कर तैयार है।

निर्देशक सुजीत वर्मा ने बताया कि हमारी फिल्म ‘कलयुग के राम’ की कहानी एक रिक्शा वाले के परिवार और पति-पत्नी के बीच के संबंधों पर आधारित है। फिल्म में गरीबी का दंश और मानवीय संवेदनाओं को उजागार करते हुए हमने मनोरंजन का ख़ासा ख्याल रखा है। फिल्म के निर्माता रामविनय सिंह और राकेश तिवारी, निर्देशक सुजीत वर्मा, पटकथा और संवाद शशि रंजन द्विवेदी, गीत डॉ सागर आसुतोष तिवारी, संगीत साजन मिश्रा, छायांकन इमरान के और प्रचारक संजय भूषण पटियाला है। फिल्म में मुख्य रूप से श्यामली श्रीवास्तव, चंदन सिंह राजपूत, किरण यादव, देव सिंह, सतीश वर्मा, बुल्लू, दीपक सिंह आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका में हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *