कोस्टा रिका, पनामा और कैलिफोर्निया में भूकंप के झटके, 31 किमी गहराई तक हिली धरती

पनामा/ सैकरामेंटो। मध्य अमेरिकी देशों कोस्टा रिका और पनामा में भूकंप के झटके महसूस किये गए। इस दौरान 31 किलोमीटर गहराई तक धरती हिल गयी। पनामा में भूकंप के कुछ देर बाद ही अमेरिकी राज्य कैलिफोर्निया में भी भूकंप के झटके महसूस किये गए। कोस्टा

Advertisement

पनामा/ सैकरामेंटो। मध्य अमेरिकी देशों कोस्टा रिका और पनामा में भूकंप के झटके महसूस किये गए। इस दौरान 31 किलोमीटर गहराई तक धरती हिल गयी। पनामा में भूकंप के कुछ देर बाद ही अमेरिकी राज्य कैलिफोर्निया में भी भूकंप के झटके महसूस किये गए।

कोस्टा रिका में भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.4 नापी गयी। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) के मुताबिक कोस्टा रिका की राजधानी सैन जोस में भूकंप के तेज झटके महसूस किये गए। भूकंप का केंद्र 31 किलोमीटर गहराई में था। तात्कालिक रूप से भूकंप के कारण जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है। इसी तरह पनामा के तट पर आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.6 नापी गयी। यूएस जियोलॉजिकल सर्वे के अनुसार भूकंप का केंद्र चिरिकि प्रांत में बोका चीका से 72 किलोमीटर दक्षिण में थे।

पनामा में भूकंप के झटके सामान्य गतिविधियों को प्रभावित करने वाले रहे। जिस समय भूकंप आया, उस समय एक फुटबाल मैच चल रहा था। मैच के दौरान धरती हिलते ही एक खिलाड़ी जमीन पर गिर गया। इस घटना का वीडियो भी स्थानीय टेलीविजन पर प्रसारित किया गया। मैदान पर कंपन और स्टेडियम की बत्तियां बुझने के कारण खेल को रोकना पड़ा। पनामा में भूकंप का केंद्र पृथ्वी की सतह से 10 किलोमीटर की गहराई में था।

अमेरिकी सुनामी चेतावनी प्रणाली ने कहा कि भूकंप के बाद सुनामी का कोई खतरा नहीं है। पनामा में भूकंप आने के पांच मिनट बाद अमेरिकी राज्य कैलिफोर्निया में भी भूकंप के झटके महसूस किये गए। कैलिफोर्निया में भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.5 नापी गयी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *