एनआईए ने आठ नक्सलियों को मोस्ट वांटेड घोषित किया

रांची। राज्य के सरायकेला-खरसांवा जिले के तिरूलडील थाना के पांच पुलिसकर्मियों की हत्या के आरोपित आठ नक्सलियों को राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने मोस्ट वांटेड घोषित कर दिया है। उन पर 19 लाख रुपये का इनाम भी घोषित किया गया है। बताया जाता है कि

Advertisement

रांची। राज्य के सरायकेला-खरसांवा जिले के तिरूलडील थाना के पांच पुलिसकर्मियों की हत्या के आरोपित आठ नक्सलियों को राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने मोस्ट वांटेड घोषित कर दिया है। उन पर 19 लाख रुपये का इनाम भी घोषित किया गया है।

बताया जाता है कि 14 जून 2019 को सरायकेला जिले के तिरूलडीह के कुकुरूहाट बाजार में भाकपा माओवादियों ने पेट्रोलिंग कर रही पुलिस टीम पर हमला कर दिया था। हमले में पांच पुलिसकर्मी शहीद हो गए थे। वारदात के बाद पुलिसकर्मियों के दो पिस्टल, 70 जिंदा कारतूस, तीन इंसास राइफल व उसके 550 राउंड कारतूस, 10 मैगजीन, मोबाइल फोन भी लूटे गए थे और नक्सलियों ने पुलिस वाहन को भी आग के हवाले कर दिया था। वायरलेस के जरिए थाने को सूचना न दी जा सके, इसके लिए वायरलेस भी लूट लिया था।

अब इस मामले को एनआईए ने टेकओवर कर लिया है। इन नक्सलियों में सचिन मार्डी, अमित मुंडा, प्रभात मुंडा, गुलशन मुंडा, रवि, अतुल महतो, प्रदीप मंडल और एनम हस्सा पूर्ति शामिल हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *