गिरिडीह में सहायक अध्यापकों की जिला स्तरीय बैठक, DSE के आदेशों पर शिक्षकों में आक्रोश

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now Giridih: विभिन्न समस्याओं को लेकर सहायक अध्यापक महासंघ की जिला स्तरीय आवश्यक बैठक शनिवार को स्थानीय झंडा मैदान में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला महासचिव सुखदेव हाजरा ने की, जबकि मुख्य रूप से

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

Giridih: विभिन्न समस्याओं को लेकर सहायक अध्यापक महासंघ की जिला स्तरीय आवश्यक बैठक शनिवार को स्थानीय झंडा मैदान में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला महासचिव सुखदेव हाजरा ने की, जबकि मुख्य रूप से संघ के जिलाध्यक्ष एवं राज्य के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष नारायण महतो उपस्थित रहे।

बैठक को संबोधित करते हुए नारायण महतो ने कहा कि राज्य की शिक्षा व्यवस्था काफी हद तक सहायक अध्यापकों पर निर्भर है। उन्होंने कहा कि जनगणना, चुनाव एवं विभागीय कार्यों सहित सभी जिम्मेदारियों का निर्वहन सहायक अध्यापक पूरी निष्ठा से करते हैं, इसके बावजूद सरकार उनके साथ भेदभावपूर्ण रवैया अपना रही है।

DSE के आदेशों पर जताया आक्रोश

बैठक में गिरिडीह जिला शिक्षा अधीक्षक (DSE) के कुछ आदेशों को लेकर शिक्षकों ने नाराजगी व्यक्त की। वक्ताओं ने कहा कि यदि समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो यह आक्रोश आंदोलन का रूप ले सकता है।

प्रमुख मांगें और समस्याएं

1. मानदेय भुगतान में देरी

शिक्षकों ने आरोप लगाया कि मानदेय भुगतान से संबंधित डेटा समय पर अपलोड नहीं किया जाता, जिसके कारण भुगतान में लगातार विलंब होता है। इस संबंध में कई बार अधिकारियों से बातचीत की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं हुई।

2. 4 प्रतिशत इंक्रीमेंट लंबित

शहरी क्षेत्र के सहायक अध्यापकों का 4 प्रतिशत वार्षिक इंक्रीमेंट वर्ष 2023 से लंबित है। कई बार विभागीय अधिकारियों को अवगत कराने के बावजूद बढ़े हुए मानदेय का भुगतान नहीं किया गया है।

3. ईपीएफ एवं पेंशन मद की समस्या

बैठक में बताया गया कि ईपीएफ मद में राशि की कटौती तो की जा रही है, लेकिन विभागीय त्रुटि के कारण पेंशन मद में राशि जमा नहीं हो रही है, जिससे शिक्षकों में नाराजगी है।

4. बार-बार प्रमाणपत्र सत्यापन का विरोध

सहायक अध्यापकों ने कहा कि पूरे राज्य में उनका प्रमाणपत्र सत्यापन पहले ही हो चुका है। सेवा संपुष्टि के दौरान मूल प्रमाणपत्रों का भी सत्यापन किया गया था। इसके बावजूद पुनः प्रमाणपत्र जमा करने और सत्यापन कराने की मांग को शिक्षकों ने अनुचित एवं निंदनीय बताया।

5. 269 पारा शिक्षकों का मानदेय लंबित

बैठक में बताया गया कि जिले के 269 पारा शिक्षकों का मानदेय विभिन्न कारणों से करीब एक वर्ष से लंबित है, जिससे उनके सामने आर्थिक संकट की स्थिति उत्पन्न हो गई है।

जिला कार्यकारिणी समिति का विस्तार

बैठक के दौरान जिला कार्यकारिणी समिति का विस्तार भी किया गया। सर्वसम्मति से ठाकुर दास (गिरिडीह सदर), सुरेश प्रसाद महतो एवं अरुण कुमार मंडल (पीरटांड़), रामचंद्र मंडल (बगोदर), उमाशंकर राणा (बेंगाबाद), पुनीचंद मंडल (जमुआ), कामेश्वर प्रसाद यादव (तीसरी), डमरूलाल मरांडी (गांडेय) तथा मनोज यादव (देवरी) को जिला कार्यकारिणी समिति का सदस्य मनोनीत किया गया।

सैकड़ों शिक्षक रहे उपस्थित

बैठक में मनोज कुमार शर्मा, दीपक कुमार, लालजीत यादव, दिलीप यादव, मुन्ना दास, नागेश्वर महतो, यीशु हेंब्रम, बोड़ला टुडू, अजय कुमार, दिनेश कुमार वर्णवाल, राधेश्वर महतो, मुकेश प्रसाद वर्मा, छोटेलाल टुडू, अर्जुन राणा, टिपन कुमार मंडल, खुबलाल महतो, संजय मुर्मू, गोवर्धन पंडित, रणजीत कुमार यादव, राजकुमार यादव, संजय कुमार यादव, प्रकाश पासवान, दशरथ कुमार सहित सैकड़ों शिक्षक उपस्थित थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.