रांची। पुलिस ट्रेनिंग सेंटरों में रविवार को छोड़ अन्य सभी अवकाश के दिनों में भी ट्रेनिंग चलेगी। इसे अब रोका नहीं जाएगा। विशेष परिस्थिति में ही प्रशिक्षण निदेशालय के आदेश पर ट्रेनिंग रोकी जाएगी। पुलिस महानिरीक्षक ट्रेनिंग ने इससे संबंधित आदेश जारी किया है। उन्होंने कहा है कि अक्सर देखा जा रहा कि ट्रेनिंग सेंटरों में राजपत्रित, राज्य सरकार द्वारा घोषित अवकाश के दिनों में प्रशिक्षण बंद रखा जाता है, जो उचित नहीं है। इससे प्रशिक्षण पर असर पड़ता है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now




