मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी

लखनऊ (उप्र)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को फिर जान से मारने की धमकी दी गई है। गोल्फ सिटी थाना में इस आशय की एफआईआर दर्ज होने के बाद एसटीएफ और अन्य एजेंसियों ने जांच शुरू कर दी है। इसके बाद मुख्यमंत्री की सुरक्षा

Advertisement

लखनऊ (उप्र)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को फिर जान से मारने की धमकी दी गई है। गोल्फ सिटी थाना में इस आशय की एफआईआर दर्ज होने के बाद एसटीएफ और अन्य एजेंसियों ने जांच शुरू कर दी है। इसके बाद मुख्यमंत्री की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री योगी को जान से मारने की धमकी सोमवार रात यूपी डॉयल 112 के व्हाटसऐप डेस्क पर मिली है। एजेंसियां जांच कर रही हैं कि मुख्यमंत्री को धमकी किसने दी और इसके पीछे कौन लोग शामिल हैं।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले अमन रजा नाम के व्यक्ति ने फेसबुक के जरिए मुख्यमंत्री को मारने की धमकी दी थी। 13 अप्रैल और 23 मई 2020 को भी मुख्यमंत्री को जान से मारने की धमकी दी गई थी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *