लंदन में बनेगा ब्रिटेन का पहला जगन्नाथ मंदिर

लंदन। ब्रिटेन के लंदन शहर में भगवान जगन्नाथ का पहला मंदिर उड़िया समुदाय की मदद से बनने जा रहा है। मंदिर निर्माण के लिए समुदाय ने 2.5 करोड़ पौंड देगा। मंदिर निर्माण का पहला चरण अगले साल के अंत तक पूरो हो जाएगा। चैरिटी कमीशन

Advertisement

लंदन। ब्रिटेन के लंदन शहर में भगवान जगन्नाथ का पहला मंदिर उड़िया समुदाय की मदद से बनने जा रहा है। मंदिर निर्माण के लिए समुदाय ने 2.5 करोड़ पौंड देगा। मंदिर निर्माण का पहला चरण अगले साल के अंत तक पूरो हो जाएगा।

चैरिटी कमीशन इन इंग्लैंड में पंजीकृत श्री जगन्नाथ सोसाइटी (एसजेएस), ब्रिटेन ने कहा कि वैश्विक भारतीय निवेशक विश्वनाथ पटनायक ने रविवार को लंदन में आयोजित पहले श्री जगन्नाथ सम्मेलन में यह संकल्प लिया। फिननेस्ट समूह के संस्थापक पटनायक और कंपनी के प्रबंध निदेशक अर्जुन कार परियोजना के प्रधान दानकर्ताओं में शामिल हैं।

संगठन ने बयान में कहा कि इस अवसर पर घोषणा की कि बिश्वनाथ पटनायक ने लंदन में भगवान जगन्नाथ को समर्पित भव्य मंदिर के निर्माण के लिए 2.5 करोड़ पौंड देने का संकल्प लिया है, जो फिननेस्ट समूह की कंपनियों द्वारा दिया जाएगा, जिसके वह प्रबंध निदेशक हैं।

कंपनी के प्रबंध निदेशक अर्जुन कार ने खुलासा किया कि समूह मंदिर निर्माण के लिए 15 एकड़ जमीन खरीदने के वास्ते 70 लाख पौंड देने के लिए प्रतिबद्ध है और इस मंदिर को श्री जगन्नाथ मंदिर लंदन के नाम से जाना जाएगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *