बेटी की शादी कर लौट रहा परिवार सड़क हादसे का शिकार, माता-पिता सहित पांच की मौत

गुमला। झारखंड के गुमला जिले में डुमरी थाना क्षेत्र के जरडा गांव के पास मंगलवार देररात बेटी की शादी कर लौट रहा परिवार सड़क हादसे का शिकार हो गया। हादसे में माता-पिता समेत पांच लोगों की मौत हो गई। 14 अन्य घायल हो गए। घायलों

Advertisement

गुमला। झारखंड के गुमला जिले में डुमरी थाना क्षेत्र के जरडा गांव के पास मंगलवार देररात बेटी की शादी कर लौट रहा परिवार सड़क हादसे का शिकार हो गया। हादसे में माता-पिता समेत पांच लोगों की मौत हो गई। 14 अन्य घायल हो गए। घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें 11 लोगों की हालत गंभीर है। यह जानकारी पुलिस ने आज सुबह दी।

पुलिस के मुताबिक सभी लोग डुमरी के सांरगडीह से बेटी की शादी करके पिकअप वैन से अपने घर कटारी वापस लौट रहे थे। पिकअप वैन में लगभग 55 लोग सवार थे। जरडा गांव के पास पिकअप वैन अनियंत्रित होकर तीन बार पलटी। मृतकों में दुल्हन की मां बिरंती देवी (45 ), पिता सुंदर दयाल (50), एरनिस किंडो (62), सविता नगेसिया (47) और आलसु नगेशिया शामिल हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.