दुबई की मेजबानी में होगा ग्लोबल चेस लीग के उद्घाटन संस्करण का आयोजन

दुबई। फिडे और टेक महिंद्रा के ज्वाइंट वेंचर- ग्लोबल चेस लीग (जीसीएल) ने दुबई को अपने उद्घाटन संस्करण के लिए मेजबान स्थल के रूप में चुना है। डॉ. अमन पुरी ( भारत के महावाणिज्य दूत, दुबई), विश्वनाथन आनंद (पांच बार के विश्व शतरंज चैंपियन और

Advertisement

दुबई। फिडे और टेक महिंद्रा के ज्वाइंट वेंचर- ग्लोबल चेस लीग (जीसीएल) ने दुबई को अपने उद्घाटन संस्करण के लिए मेजबान स्थल के रूप में चुना है।

डॉ. अमन पुरी ( भारत के महावाणिज्य दूत, दुबई), विश्वनाथन आनंद (पांच बार के विश्व शतरंज चैंपियन और फिडे के उपाध्यक्ष), सीपी गुरनानी (प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी, टेक महिंद्रा), पराग शाह (ईवीपी और प्रमुख, महिंद्रा एक्सेलो और सदस्य, ग्लोबल चेस लीग बोर्ड) और जगदीश मित्रा (चेयरपर्सन, ग्लोबल चेस लीग बोर्ड) जैसे गणमान्य लोगों की मौजूदगी में दुबई में एक प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन कर इसकी घोषणा की गई।

दुनिया की सबसे बड़ी और पहली फ्रेंचाइजी-आधारित शतरंज लीग लीग के होस्ट पार्टनर- दुबई स्पोर्ट्स काउंसिल के सहयोग से ग्लोबल सिटी का रूप ले चुके दुबई में आयोजित की जाएगी।

ग्लोबल चेस लीग के उद्घाटन संस्करण की मेजबानी को लेकर दुबई स्पोर्ट्स काउंसिल के महासचिव महामहिम सईद हरेब ने कहा, “ग्लोबल चेस लीग की मेजबानी करना हमारे लिए महत्वपूर्ण अवसर है। लीग को लेकर फिडे और टेक महिंद्रा का विजन सही मायने में नए दर्शकों के लिए शतरंज के खेल को नए रूप में पेश करेंगा और मौजूदा फैंस को इस खेल से पहले से कहीं अधिक प्यार करने में मदद करेगा। ग्लोबल चेस लीग अपनी तरह का पहला टूर्नामेंट है, जिसमें एक टीम दूसरी टीम से भिड़ेगी और हर टीम में दुनिया भर के सर्वश्रेष्ठ शतरंज खिलाड़ियों को शामिल किया जाएगा। यह लीग विश्व स्तर पर शतरंज के फैंस को एक अनूठा अनुभव प्रदान करेगी। हम दुनिया भर के चैंपियनों का दुनिया की नई खेल राजधानी के रूप में तैयार हो रहे दुबई में स्वागत करने के लिए उत्सुक हैं।”

ग्लोबल चेस लीग नए प्रारूप के साथ दुनिया का ध्यान आकर्षित करेगा और खेल के लिए एक नए इकोसिस्टम का निर्माण करेगा। इस इकोसिस्टम के बूते शतरंज की अपनी क्षमता दिखाने के लिए दुनिया भर के चैंपियनों को एक बेहतरीन मंच मिलेगा।

पांच बार के विश्व शतरंज चैंपियन और फिडे के उपाध्यक्ष विश्वनाथन आनंद ने कहा, “दुबई विभिन्न खेल आयोजनों को आकर्षित करता रहा है। दुबई एक्सपो के दौरान 2021 में दुबई में विश्व शतरंज चैम्पियनशिप एक आयोजन एक बड़ी सफलता थी। इसी तरह, मेरा मानना है कि ग्लोबल चेस लीग फैंस को नए तरह का अनुभव देगा। इसका अनूठा टीम फॉर्मेट शतरंज के विकास में योगदान देगा। लीग का उद्देश्य एक ही टीम में एक साथ दिग्गजों और उभरती प्रतिभाओं को शामिल करते हुए खेल में नई क्रांति लाना है। इसमें पुरुष, महिला और जूनियर सभी खिलाड़ी अपनी टीम की सफलता में समान रूप से योगदान देंगे। मैं इस लीग के एक शानदार उद्घाटन संस्करण प्रतीक्षा कर रहा हूं।”

ग्लोबल चेस लीग के पहले संस्करण का आयोजन 21 जून से 2 जुलाई, 2023 तक होगा। इसमें प्रत्येक टीम में कम से कम दो महिला खिलाड़ियों और एक आइकन खिलाड़ी सहित कुल छह खिलाड़ी शामिल होंगे। छह टीमें राउंड-रॉबिन फारमेट में हिस्सा लेंगी और प्रत्येक टीम 10 मैच खेलेंगी।

फिडे के अध्यक्ष अर्कडी ड्वोर्कोविच ने कहा, “हम दुबई स्पोर्ट्स काउंसिल के साथ दुबई में ग्लोबल चेस लीग के उद्घाटन संस्करण की मेजबानी करने के लिए अपनी साझेदारी की घोषणा करने हुए उत्साहित हैं। इस शहर ने खुद को एक विश्व स्तरीय इवेंट डेस्टीनेशन के रूप में स्थापित किया है और कई अन्य खेलों से जुड़ी लीग्स के अलावा इसने फिडे वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच 2021 की मेजबानी की है, जो एक बड़ी सफलता थी। इस अनुभव के लिए धन्यवाद। हम ग्लोबल चेस लीग के पहले संस्करण को यादगार बनाने के लिए इससे बेहतर मेजबान के बारे में नहीं सोच सकते थे।”

ग्लोबल चेस लीग में प्रत्येक मैच में छह बोर्ड होंगे, जिन पर एक साथ मैच होंगे। शीर्ष दो टीमें 2 जुलाई 2023 को होने वाले फाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी और उन्हें विश्व चैंपियन फ्रेंचाइजी टीम का ताज पहनाया जाएगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.