ट्रक से भिड़ी बारातियों की बोलेरो, 10 की मौत

धमतरी। धमतरी-कांकेर नेशनल हाइवे पर जगतरा से तीन किलोमीटर पहले देर रात को तेज रफ्तार एक ट्रक और बारातियों की बोलेरो की सीधी भिड़ंत में 10 लोगों की मौत हो गई है। इस घटना से शादी का जश्न मातम में बदल गई है। मुख्यमंत्री भूपेश

Advertisement

धमतरी। धमतरी-कांकेर नेशनल हाइवे पर जगतरा से तीन किलोमीटर पहले देर रात को तेज रफ्तार एक ट्रक और बारातियों की बोलेरो की सीधी भिड़ंत में 10 लोगों की मौत हो गई है। इस घटना से शादी का जश्न मातम में बदल गई है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने घटना पर दुख जताया है।

पुरूर थाना प्रभारी अरुण कुमार साहू से मिली जानकारी के अनुसार सोरम-भटगांव से एक बोलेरो वाहन से 10 लोग बारात में कांकेर जिले के ग्राम मारकाटोला गए थे। रात में लौटते समय उनकी बोलेरो की धमतरी-कांकेर नेशनल हाइवे पर बालोद जिले के जगतरा से तीन किलोमीटर पहले तेज रफ्तार ट्रक से आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में बोलेरो में सवार नौ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बोलेरो सवार एक बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों और अन्य लोगों की मदद से बोलेरो वाहन में दबे लोगों को निकाला गया। घटना की खबर मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गंभीर रूप से घायल को धमतरी शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन उस बच्चे की भी मौत हो गई। पुलिस ने शवों को 108 संजीवनी वाहन और पुलिस वाहन की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरुर के चीरघर में रखवा दिया है। रात अधिक होने के कारण मरने वालों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। बताया जा रहा है कि मरने वाले सभी लोग सोरम व भटगांव के निवासी हैं।

घटना की जानकारी मिलने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर शोक जताया है। उन्होंने अपने शोक संदेश में लिखा कि ईश्वर दुर्घटना में दिवंगत आत्माओं की शांति और उनके परिवारजनों को हिम्मत देने की प्रार्थना करता हूं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.