बंगाल पर मंडराने लगा चक्रवात का संकट, दिनभर होती रहेगी बारिश

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता समेत राज्य के अन्य हिस्सों में वैसे तो पिछले 10 दिनों से छिटपुट बारिश का सिलसिला जारी है। इस बीच बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दाब की वजह से चक्रवात मोचा का संकट बना हुआ है। मौसम विभाग

Advertisement

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता समेत राज्य के अन्य हिस्सों में वैसे तो पिछले 10 दिनों से छिटपुट बारिश का सिलसिला जारी है। इस बीच बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दाब की वजह से चक्रवात मोचा का संकट बना हुआ है।

मौसम विभाग ने दो दिन पहले ही बताया था कि समुद्र तल पर निम्न दाब की वजह से चक्रवात तैयार होगा। उसी के मुताबिक गुरुवार को यह और गंभीर हो गया। शुक्रवार से इसका असर दिखने लगेगा और राज्य के तटीय जिलों हावड़ा, हुगली, उत्तर और दक्षिण 24 परगना तथा पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर में तेज आंधी-तूफान के साथ बारिश होगी।

वैसे आज भी कोलकाता के आसमान में बादल छाए हुए हैं और दिनभर छिटपुट बारिश के आसार हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 2.3 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है। न्यूनतम तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस है जो सामान्य से एक डिग्री कम है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.