ट्रक की टक्कर से कार सवार पांच लोगों की मौत

बाराबंकी। जनपद के कोतवाली देवा क्षेत्र में रविवार की देर रात हरदोई से आई बरातियों से भरी कार विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रक से टकरा गया। इस भीषण मार्ग दुर्घटना में कार सवार नौ में से आठ लोग घायल हो गए। जिन्हें जिला

Advertisement

बाराबंकी। जनपद के कोतवाली देवा क्षेत्र में रविवार की देर रात हरदोई से आई बरातियों से भरी कार विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रक से टकरा गया। इस भीषण मार्ग दुर्घटना में कार सवार नौ में से आठ लोग घायल हो गए। जिन्हें जिला अस्पताल व लखनऊ उपचार के लिए भेजा गया, जहां पांच लोगों को मृत घोषित कर दिया गया। तीन का उपचार जारी है। इस घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनहानि पर गहरा दुःख प्रकट किया है। जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं।

पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने सोमवार को बताया कि हरदोई जिले से एक बारात शहर देवा कोतवाली क्षेत्र के गदिया चौकी क्षेत्र के ग्राम मदारपुर आई थी। दिन में शादी समारोह के बाद रात बारात में शामिल वैन से नौ लोग बैठकर वापस अपने घर लौट रहे थे। इस दौरान रात करीब 10.30 बजे देवा कोतवाली क्षेत्र में ग्राम सैहारा पुल के निकट आउटर रिंग रोड किसान पथ पर अचानक सामने से आए तेज रफ्तार ट्रक ने वैन में जोरदार टक्कर मारी।

घटना के बाद चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया है। सूचना मिलते ही एसडीएम सदर विजय कुमार त्रिवेदी, क्षेत्राधिकारी डॉ.बीनू सिंह थाना देवा के कोतवाल प्रभारी पंकज कुमार सिंह समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। सूचना पाकर रिश्तेदार भी मौके पर पहुंच आ गए। पुलिस ने कार में फंसे सभी लोगों को बाहर निकाला और लहूलुहान हालत में सभी को एंबुलेंस व वाहनों से घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। इस दौरान किसान पथ पर यातायात बाधित हो गया, जो रात करीब 11.30 बजे शुरू हो पाया।

उधर, हरदोई जिले के थाना अतरौली क्षेत्र के जमुनीपुर गांव निवासी 48 वर्षीय बैजनाथ को जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि लखनऊ के थाना माल क्षेत्र निवासी 40 वर्षीय चंद्रप्रभा, 22 सत्येंद्र, दो वर्षीय अराध्या, 46 वर्षीय कमलेश को लखनऊ राममनोहर लोहिया हॉस्पिटल भर्ती कराया गया,जहां इलाज के दौरान चारों की मौत हो गई। हरदोई के 30 वर्षीय ज्योत्सना, रवि व प्रवींद्र की हालत गंभी बताई गई है।

पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि पूछताछ में पता चला है कि वैन चालक गलत दिशा से कार ले जा रहा था, जिसके कारण घटना घटी है। ट्रक चालक फरार हो गया है। दुर्घटना की प्राथमिक दर्ज कर आवश्यक करवाई की जा रही है।

मुख्यमंत्री ने जताया दुख

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद बाराबंकी में हुए सड़क हादसे में हुई जनहानि पर गहरा दुःख प्रकट किया है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

मुख्यमंत्री ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को राहत कार्य में तेजी करने के निर्देश दिए।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.