कार-डंपर की टक्कर से एक ही परिवार के छह लोगों की मौत

बारडोली/अहमदाबाद। सूरत-बारडोली नेशनल हाइवे पर इसरोली गांव के समीप भीषण सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। कार और डम्पर के बीच हुई टक्कर में कार में सवार एक ही परिवार के छह लोगों की मौत से शोक की लहर दौड़ गई। घटना

Advertisement

बारडोली/अहमदाबाद। सूरत-बारडोली नेशनल हाइवे पर इसरोली गांव के समीप भीषण सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। कार और डम्पर के बीच हुई टक्कर में कार में सवार एक ही परिवार के छह लोगों की मौत से शोक की लहर दौड़ गई। घटना को लेकर बारडोली पुलिस का काफिला घटनास्थल पर पहुंच गया। सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतकों में वडोदरा रेलवे पुलिस का जवान और उसके परिवार के सदस्य हैं।

सूरत-बारडोली नेशनल हाइवे पर शनिवार दोपहर बाद कार और डम्पर के बीच भीषण टक्कर हो गई। पुलिस के अनुसार मृतक परिवार सूरत जिले के मांडवी का रहने वाला बताया गया है। बारडोली के तरसाडी में विवाह समारोह में शामिल होकर सभी अपने घर लौट रहे थे। रास्ते में कार और डम्पर के बीच टक्कर हो गई, जिससे कार में सवार 3 महिला, 1 बालिका, 1 बालक और 1 पुरुष की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद ट्रैफिक जाम हो गया।

पुलिस के अनुसार मांडवी के तरसाडा गांव में रहने वाला और वडोदरा रेलवे पुलिस में नौकरी करने वाला लक्ष्मण राठौड़ अपने परिवार के 7 सदस्यों के साथ महुवा तरसाडी गांव में विवाह समारोह में शामिल होने गया था। शनिवार दोपहर सभी कार में सवार होकर वापस मांडवी घर की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान बारडोली के इसरोली गांव के समीप डम्पर और कार में भिड़ंत हो गई। घटना में पुलिस जवान समेत उसके परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई। पुलिस जवान का पुत्र मित गंभीर रूप से घायल हुआ है, उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों में महेश राठौड़, पत्नी वनिता, भांजी गुड्डी, पुत्री नव्या राठौड़ शामिल है। अन्य दो लोगों के नाम का पता नहीं चल सका है। घटना को लेकर परिवार में मातम पसरा हुआ है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.