कोयला मंत्रालय के अवर सचिव अपने मीडिया टीम के साथ किया ईसीएल दौरा

कोयला मंत्रालय के अवर सचिव श्री आलोक वर्मा ने अपने मीडिया टीम के सोशल मीडिया मैनेजर श्रीमती रूपा चौधरी, कंटैंट राइटर श्रीमती अर्चना गरिमा, विडियो एडिटर श्री दीपक कुमार और ग्राफिक डिजाईनर श्री सूरज के साथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (ईसीएल) का दो दिवसीय दौरा किया।

Advertisement

कोयला मंत्रालय के अवर सचिव श्री आलोक वर्मा ने अपने मीडिया टीम के सोशल मीडिया मैनेजर श्रीमती रूपा चौधरी, कंटैंट राइटर श्रीमती अर्चना गरिमा, विडियो एडिटर श्री दीपक कुमार और ग्राफिक डिजाईनर श्री सूरज के साथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (ईसीएल) का दो दिवसीय दौरा किया। अपने दो दिवसीय ईसीएल के दौरे पर झांझरा गेस्ट हाउस पहुँचे, जहां क्षेत्र के महाप्रबंधक श्री अजय कुमार शर्मा के द्वारा उनका स्वागत किया गया, इस अवसर पर क्षेत्र के अन्य अधिकारीगण भी उपस्थित थे।

ईसीएल के दो दिवसीय दौरे के पहले दिन, श्री वर्मा और मीडिया टीम के सदस्यों ने झांझरा क्षेत्र के भूमिगत खदानों का दौरा किया और कोयला खनन प्रक्रिया को समझा और प्रत्यक्ष अनुभव प्राप्त किया। उन्होंने कोयला निष्कर्षण प्रक्रिया के दौरान होने वाली कठिनाइयों के बारे में समझा और इस दौरान सभी सदस्यों द्वारा वृक्षारोपण भी किया गया उन्होने ईसीएल द्वारा पर्यावरण के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों को सराहाना किए और उसपर संतुष्टि व्यक्त किए।

दौरे के दूसरे दिन श्री आलोक वर्मा और मंत्रालय की मीडिया टीम ने ईसीएल के सोनपुर बाजारी परियोजना का विहंगावलोकन के लिए कोयला खनन स्थल पहुँचे, जहां उनका स्वागत क्षेत्र के महाप्रबंधक श्री आनंद मोहन द्वारा किया गया। इस दौरान उन्होंने पूरे प्रोजेक्ट का निरीक्षण किया। साथ ही, अधिकारियों के साथ प्रोजेक्ट की जानकारी प्राप्त की। तत्पश्चात उन्होंने सोनपुर बाजारी क्षेत्र में 12.0 एमटीवाई समर्थ SILO का भी दौरा किया और इससे कोयला उत्पादन और उसके प्रेषण से होने वाले पर्यावरण प्रदूषण को नियंत्रित करने में मदद मिलने वाली तकनीक को समझा। इसके बाद एक पावरप्वाइंट प्रस्तुति के माध्यम से सोनपुर बाजारी क्षेत्र में चल रहे परियोजना और सीएसआर गतिविधियाँ से अवगत कराया गया। इस दौरे पर जनसंपर्क विभाग के विभागाध्यक्ष श्री अर्पण घोष और जनसंपर्क अधिकारी श्री बिट्टू कुमार टीम के साथ उपस्थित रहे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *