केकेआर के कप्तान पर 12 लाख का जुर्माना

नई दिल्ली। कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के कप्तान नितीश राणा पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। आईपीएल की ओर से जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार,सोमवार को ईडन गार्डन्स, कोलकाता में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में

Advertisement

नई दिल्ली। कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के कप्तान नितीश राणा पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

आईपीएल की ओर से जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार,सोमवार को ईडन गार्डन्स, कोलकाता में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में धीमी ओवर गति के कारण राणा पर जुर्माना लगाया गया है। चूंकि न्यूनतम ओवर-रेट अपराधों से संबंधित आईपीएल की आचार संहिता के तहत यह उनकी टीम का सीजन का पहला अपराध था, इसलिए राणा पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

मैच की बात करें तो इस मुकाबले में केकेआर ने पंजाब किंग्स को 5 विकेट से हरा दिया। मैच में पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में कप्तान शिखर धवन के 57 रनों की बेहतरीन अर्धशतकीय पारी की बदौलत 7 विकेट पर 179 रन बनाए।

जवाब में केकेआर ने आंद्रे रसेल के 23 गेंदों पर बनाए गए 42 और रिंकू सिंह के 10 गेंदों पर बनाए गए नाबाद 21 रनों की बदौलत 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 182 रन बनाकर मैच जीत लिया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *