यात्रियों से भरी बस पुल से गिरी, 70 से 80 लोग सवार थे

भोपाल/खरगौन। मध्य प्रदेश के खरगोन जिला में मंगलवार को बड़ा हादसा हुआ है। एक सवारी बस बोराड नदी पर बने 50 फीट ऊंचे पुल से नीचे गिर गई। हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई घायल हैं। बस में 40 से ज्यादा

Advertisement

भोपाल/खरगौन।  मध्य प्रदेश के खरगोन जिला में मंगलवार को बड़ा हादसा हुआ है। एक सवारी बस बोराड नदी पर बने 50 फीट ऊंचे पुल से नीचे गिर गई। हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई घायल हैं। बस में 40 से ज्यादा लोग सवार थे। नदी सूखी होने से घायलों की संख्या ज्यादा है। घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और खरगोन जिला अस्पताल भेजा गया है।

प्रारंभिक सूचना के अनुसार हादसे में 15 लोगों की मौत की जानकारी सामने आ रही है। हालांकि मौत का आंकड़ा बढ़ने की आशंका है।

दुर्घटनाग्रस्त बस श्रीखंडी से इंदौर जा रही थी। मंगलवार सुबह करीब आठ बजे यह बस दंसगा, डोंगरगांव के बीच बोराड़ नदी के पुल की रेलिंग तोड़ते हुए नीचे जा गिरी। एमएसटी हीरामणि ट्रेवल्स की बस (एमपी 10 पी 7755) ओवरलोडेड थी। मृतकों में बस का ड्राइवर, कंडक्टर और क्लीनर भी शामिल है। घटना की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी।

ग्रामीणों के साथ मिलकर पुलिस के जवान घायलों की मदद करने में लगे। हादसे की सूचना मिलने पर खगरोन के एसपी, कलेक्टर और विधायक घटनास्थल पर पहुंचे।

मौके पर पहुंचे विधायक रवि जोशी से बातचीत में ग्रामीणों ने कहा कि रोजाना बसें ओवरलोड होकर तेज रफ्तार के साथ यहां से गुजरती हैं। कई बार बस वालों को टोका गया, लेकिन वह लोग दादागिरी करने पर उतारू हो जाते हैं।

आर्थिक सहायता की घोषणा

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बस दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा है कि दुर्घटना में मृतकों के परिवारजनों को चार लाख रुपए की सहायता राशि, गंभीर रूप से घायलों को 50 हजार, कम एवं साधारण घायलों को 25 हजार और दुर्घटना में घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था सरकार द्वारा की जाएगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *