फिल्म ‘द केरला स्टोरी’ की जाएगी टैक्स फ्री

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को फिल्म ‘द केरला स्टोरी’ को टैक्स फ्री करने का संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को अपने अधिकारिक ट्विटर के जरिए उत्तर प्रदेश में फिल्म ‘द केरला स्टोरी’ टैक्स फ्री

Advertisement

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को फिल्म ‘द केरला स्टोरी’ को टैक्स फ्री करने का संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को अपने अधिकारिक ट्विटर के जरिए उत्तर प्रदेश में फिल्म ‘द केरला स्टोरी’ टैक्स फ्री किए जाने की बात कही है। सूचना निदेशक शिशिर सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने पूरे मंत्रीमण्डल के साथ स्पेशल स्क्रीनिंग के जरिए ‘द केरला स्टोरी’ फिल्म को देखेंगे।

इससे पहले उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने बलिया में एक वार्ता के दौरान पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा था कि अगर उप्र में फिल्म ‘द केरला स्टोरी’ को टैक्स फ्री करने का प्रस्ताव आएगा तो टैक्स फ्री कर देंगे।

उन्होंने यह भी कहा था कि केरल स्टोरी सभी को देखनी चाहिए। हम प्रदेश कि सभी बहनों से यह अपील करते हैं कि वो देखें और समझे कि भारत के एक राज्य में किस ढंग से बहनों के पर अत्याचार हो रहा है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *