ईसीएल मुख्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनी कवि गुरु रवींद्र की जयंती

आज दिनांक 09.05.2023 को कविगुरु रवीन्द्रनाथ टैगोर की 162वी जयंती ईसीएलमुख्यालय में बड़े धूमधाम से मनायीगयी। इस मौक़े पर ईसीएल के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक श्री ए.पी. पांडा, निदेशक(वित्त) मो. अंजार आलम, निदेशक( कार्मिक) श्रीमती आहूति स्वाईं, निदेशक(तकनीकी) योजना एवं परियोजना श्री नीलेंदु कुमार सिंह

Advertisement

आज दिनांक 09.05.2023 को कविगुरु रवीन्द्रनाथ टैगोर की 162वी जयंती ईसीएलमुख्यालय में बड़े धूमधाम से मनायीगयी। इस मौक़े पर ईसीएल के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक श्री ए.पी. पांडा, निदेशक(वित्त) मो. अंजार आलम, निदेशक( कार्मिक) श्रीमती आहूति स्वाईं, निदेशक(तकनीकी) योजना एवं परियोजना श्री नीलेंदु कुमार सिंह एवं निदेशक(तकनीकी)संचालन श्री नीलाद्रि राय ने गुरुदेव की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

तत्पश्चात कार्यक्र्म में उपस्थित सभी जनों ने प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर कविगुरु के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद ईसीएल के कॉन्फ्रेंस हॉल में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुआ जिसमें मुख्यालय के अधिकारियों की ओर से कविता-पाठ,रवीन्द्र संगीत तथा गीत की मनोरम प्रस्तुति की गयी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए निदेशक( कार्मिक) श्रीमती आहूति स्वाईं ने कहा कि नोबेल पुरस्कार विजेता कविगुरु रवीन्द्रनाथ टैगोर एक दूरदर्शी व्यक्तित्व के महापुरुष थे जिनका व्यक्तित्व इतना बड़ा है जिसमें समस्त मानव जाति के हित की भावना अंतर-निहित थी और हम सभी को उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए। इस कार्यक्रम में मुख्यालय के अन्य अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण की महत्वपूर्ण मौजूदगी रही।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.