CMPF और पेंशन भुगतान के नाम पर 18 हजार रुपये की रिश्वत, CCL के दो डीलिंग क्लर्क गिरफ्तार

रिटायरमेंट के बाद सीएमपीएफ (CMPF) और पेंशन का भुगतान कराने के बदले रिश्वत मांगने के आरोप में धनबाद सीबीआई ने शुक्रवार को सीसीएल कथारा एरिया की गोविंदपुर परियोजना में कार्रवाई की। सीबीआई की टीम ने दो डीलिंग क्लर्कों को 18 हजार रुपये की रिश्वत लेते
CCL के दो डीलिंग क्लर्क गिरफ्तार

बोकारो: रिटायरमेंट के बाद सीएमपीएफ (CMPF) और पेंशन का भुगतान कराने के बदले रिश्वत मांगने के आरोप में धनबाद सीबीआई ने शुक्रवार को सीसीएल कथारा एरिया की गोविंदपुर परियोजना में कार्रवाई की। सीबीआई की टीम ने दो डीलिंग क्लर्कों को 18 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए कथित तौर पर रंगे हाथ गिरफ्तार किया। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को सीबीआई की टीम अपने साथ ले गई।

सुबह गोविंदपुर परियोजना कार्यालय पहुंची सीबीआई टीम

सीबीआई इंस्पेक्टर रघुनाथ कुमार के नेतृत्व में टीम शुक्रवार सुबह गोविंदपुर परियोजना कार्यालय पहुंची। करीब साढ़े 11 बजे एजेंसी ने ट्रैप कार्रवाई शुरू की। इसी दौरान सीएमपीएफ डीलिंग क्लर्क मेघलाल महतो और पेंशन डीलिंग क्लर्क मोहम्मद इम्तियाज को रिश्वत की रकम लेते हुए गिरफ्तार किया गया। यह मामला जनता नगर निवासी रसूल जमा की शिकायत से जुड़ा बताया जा रहा है। रसूल जमा गोविंदपुर परियोजना के सर्वे विभाग में कार्यरत थे और करीब सात महीने पहले सेवानिवृत्त हुए थे। आरोप है कि रिटायरमेंट के बाद उनका सीएमपीएफ और पेंशन भुगतान लंबित था।

Also Read: घर में घुसे चार आरोपी, पिस्टल दिखाकर मां को डराया; 16 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म के आरोप से मचा हड़कंप

भुगतान कराने के लिए रिश्वत मांगने का आरोप

शिकायत के अनुसार, लंबित सीएमपीएफ और पेंशन का भुगतान कराने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के एवज में दोनों कर्मचारियों ने कथित तौर पर रिश्वत की मांग की थी। रिश्वत की मांग से परेशान होकर रसूल जमा ने धनबाद सीबीआई से लिखित शिकायत की। शिकायत मिलने के बाद सीबीआई ने आरोपों की प्राथमिक जांच की और इसके बाद ट्रैप की योजना बनाई। शुक्रवार को तय रकम देने के दौरान पहले से मौजूद सीबीआई टीम ने दोनों कर्मचारियों को पकड़ लिया।

फाइल और भुगतान प्रक्रिया की भी जांच

दो कर्मचारियों के रिश्वत लेते पकड़े जाने की सूचना के बाद गोविंदपुर परियोजना कार्यालय में हलचल मच गई। सीबीआई दोनों आरोपियों को अपने साथ ले गई है। फिलहाल एजेंसी मामले की आगे की जांच कर रही है। जांच में रिश्वत की मांग, सीएमपीएफ और पेंशन भुगतान से जुड़ी फाइलों तथा प्रक्रिया में किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका समेत अन्य पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.