‘बच्चा नहीं हुआ तो मार डाला!’ विवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी, भाई ने पति-ससुराल पर लगाए गंभीर आरोप

बिहार के औरंगाबाद जिले के नरारी कला थाना क्षेत्र में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान रतनौर निवासी अलखदेव सिंह की बेटी जूली कुमारी के रूप में हुई है।
विवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी

Bihar: औरंगाबाद जिले के नरारी कला थाना क्षेत्र में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान रतनौर निवासी अलखदेव सिंह की बेटी जूली कुमारी के रूप में हुई है। घटना के बाद मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर दहेज और संतान नहीं होने को लेकर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। परिजनों ने साजिश के तहत हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।

2016 में हुई थी जूली की शादी

परिजनों के मुताबिक, जूली कुमारी की शादी वर्ष 2016 में नरारी खुर्द, सेंधोखाप निवासी सूरज कुमार के साथ हुई थी। शादी के दौरान मायके वालों ने करीब सात लाख रुपये दहेज दिया था। परिवार का कहना है कि शादी के शुरुआती वर्षों में दोनों के बीच संबंध सामान्य रहे, लेकिन बाद में संतान नहीं होने की बात को लेकर ससुराल पक्ष का व्यवहार बदल गया।

Also Read: CMPF और पेंशन भुगतान के नाम पर 18 हजार रुपये की रिश्वत, CCL के दो डीलिंग क्लर्क गिरफ्तार

संतान नहीं होने पर प्रताड़ना का आरोप

मृतका के भाई पार्थिव पटेल उर्फ नवल यादव ने आरोप लगाया कि जूली को संतान नहीं होने को लेकर उसके पति सूरज कुमार, सास चिंता देवी, ससुर राजेंद्र सिंह और दो ननद कथित तौर पर ताने देते थे। परिवार का दावा है कि इस वजह से जूली को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था। परिजनों के अनुसार, जूली के इलाज पर ससुराल पक्ष ने पर्याप्त ध्यान नहीं दिया और मायके वाले ही कई बार उसे इलाज के लिए पटना लेकर गए। इस विवाद को लेकर दोनों परिवारों के बीच कई बार पंचायती भी हुई और मामले को सुलझाने का प्रयास किया गया।

पति पर दूसरी महिला से संबंध का आरोप

जूली के भाई दुर्गा कुमार ने आरोप लगाया कि उसके पति सूरज कुमार का किसी दूसरी महिला से संबंध था। इसको लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था। परिजनों का दावा है कि सूरज दूसरी शादी करना चाहता था। परिवार के मुताबिक, विवाद खत्म करने के लिए जूली ने पति को दूसरी शादी करने की अनुमति तक दे दी थी, लेकिन इसके बाद भी दोनों के बीच विवाद समाप्त नहीं हुआ।

घर में मिला सल्फास का पैकेट

परिजनों के अनुसार, घटना वाले दिन सुबह करीब साढ़े नौ बजे पड़ोसी ने मायके वालों को फोन कर जूली की तबीयत खराब होने और अस्पताल ले जाने की जानकारी दी। सूचना मिलने के बाद उसके भाई करीब 10 बजे ससुराल पहुंचे। वहां जूली का शव घर के फर्श पर पड़ा मिला। मायके वालों का आरोप है कि उनके पहुंचने के बाद ससुराल पक्ष के कुछ लोग वहां से निकलने लगे। घटना के समय जूली का पति घर पर मौजूद नहीं था। भाइयों का दावा है कि घर में सल्फास का एक पैकेट मिला, जिसमें 10 में से पांच गोलियां नहीं थीं। इसी आधार पर परिवार ने जहर दिए जाने की आशंका जताई है। हालांकि, जूली की मौत कैसे हुई, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

घटना की सूचना मिलने के बाद नरारी कला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मृतका के भाइयों ने पति, सास, ससुर और ससुराल पक्ष के अन्य लोगों पर हत्या की साजिश का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.