भूमिपूजन के साथ शुरू हुआ दुर्गा पूजा पंडाल का निर्माण

प्रेम नगर में सजेगा भव्य पूजा पंडाल, वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिवत हुई पूजा-अर्चना मुकेश रंजन Ranchi : श्रीश्री महावीर मंदिर रामनवमी मुख्य अखाड़ा, प्रेम नगर रोड कांके में दुर्गा पूजा को भव्य एवं हर्षोल्लास के साथ मनाने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसी

भूमिपूजन के साथ शुरू हुआ दुर्गा पूजा पंडाल का निर्माण
  • प्रेम नगर में सजेगा भव्य पूजा पंडाल, वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिवत हुई पूजा-अर्चना

मुकेश रंजन 

Ranchi : श्रीश्री महावीर मंदिर रामनवमी मुख्य अखाड़ा, प्रेम नगर रोड कांके में दुर्गा पूजा को भव्य एवं हर्षोल्लास के साथ मनाने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को पूजा पंडाल निर्माण के लिए विधिवत भूमिपूजन किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ हुए भूमिपूजन के बाद पंडाल निर्माण कार्य का शुभारंभ हुआ।

भूमिपूजन का अनुष्ठान पुरोहित अनूप पांडेय ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न कराया, जबकि यजमान प्रमोद राय ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में संपन्न हुए अनुष्ठान के दौरान माता दुर्गा की आराधना तथा पूजा आयोजन के सफल एवं शांतिपूर्ण संचालन की कामना की गई।

भूमिपूजन के साथ ही पूजा पंडाल के निर्माण कार्य ने गति पकड़ ली है। पूजा समिति के सदस्यों ने बताया कि दुर्गा पूजा के अवसर पर श्रद्धालुओं के लिए आकर्षक पंडाल तैयार किया जाएगा। पूजा को लेकर स्थानीय लोगों में भी उत्साह का माहौल है।

कार्यक्रम में दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष संदीप यादव, पुरोहित अनूप पांडेय, सोनू पांडेय, मोनू पांडेय, राहुल यादव, प्रमोद राय, संतोष, विक्रम महतो सहित समिति के अन्य सदस्य एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

भूमिपूजन के साथ ही गूंजा मां दुर्गा के जयकारों का उद्घोष

पूजा पंडाल निर्माण की शुरुआत के साथ ही प्रेम नगर क्षेत्र में दुर्गोत्सव की तैयारियों का औपचारिक आगाज हो गया। समिति के सदस्यों ने श्रद्धालुओं से पूजा समारोह में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.