खेल से बनती है अनुशासन और एकता की भावना : हरिनाथ साहू

केदली में फुटबॉल का महासंग्राम शुरू, 16 टीमें भिड़ेंगी , विजेता को खस्सी के साथ ₹10 हजार का इनाम मुकेश रंजन Ranchi : बुढ़मू प्रखंड के केदली फुटबॉल मैदान में शुक्रवार को युवा सपोर्टिंग क्लब, केदली के तत्वावधान में तीन दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का जोश

खेल से बनती है अनुशासन और एकता की भावना : हरिनाथ साहू
  • केदली में फुटबॉल का महासंग्राम शुरू, 16 टीमें भिड़ेंगी , विजेता को खस्सी के साथ ₹10 हजार का इनाम

मुकेश रंजन

Ranchi : बुढ़मू प्रखंड के केदली फुटबॉल मैदान में शुक्रवार को युवा सपोर्टिंग क्लब, केदली के तत्वावधान में तीन दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का जोश और उत्साह के बीच शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में कुल 16 टीमें हिस्सा ले रही हैं। उद्घाटन के साथ ही मैदान में खिलाड़ियों का जोश और दर्शकों का उत्साह देखते ही बना। पहले मुकाबले से ही मैदान में फुटबॉल का रोमांच छा गया।

प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि लोकहित अधिकार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हरिनाथ साहू तथा विशिष्ट अतिथियों मुकुल नायक, कपिल साहू, मोहन नायक, देवी चरण नायक, मनोज साहू, मुकेश साहू एवं कृष्णा महतो ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर और फुटबॉल को किक मारकर किया।

खेल से बनती है अनुशासन और एकता की भावना : हरिनाथ साहू

मौके पर मुख्य अतिथि हरिनाथ साहू ने कहा कि खेल युवाओं के व्यक्तित्व निर्माण का सशक्त माध्यम है। खेल के मैदान में जीत-हार से अधिक महत्वपूर्ण अनुशासन, संघर्ष, टीम भावना और आपसी एकजुटता है। उन्होंने खिलाड़ियों से पूरी खेल भावना के साथ मैदान में उतरने और अपनी प्रतिभा का बेहतर प्रदर्शन करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह की खेल प्रतियोगिताएं युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर देती हैं।

विजेता को खस्सी के साथ ₹10 हजार

आयोजक मनोज साहू ने बताया कि टूर्नामेंट में खिलाड़ियों के उत्साह को बढ़ाने के लिए आकर्षक पुरस्कार रखे गए हैं। विजेता टीम को एक खस्सी एवं ₹10 हजार, उपविजेता टीम को एक खस्सी एवं ₹5 हजार प्रदान किए जाएंगे। वहीं, तृतीय और चतुर्थ स्थान पर रहने वाली टीमों को एक-एक खस्सी एवं ₹1-1 हजार की पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया जाएगा।

तीन दिनों तक चलने वाले इस फुटबॉल महासंग्राम को लेकर केदली और आसपास के गांवों में उत्साह का माहौल है। मैदान पर खिलाड़ियों की भिड़ंत और दर्शकों की तालियों से केदली का फुटबॉल मैदान अगले तीन दिनों तक गुलजार रहेगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.