भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी को देखने उमड़ी बेकाबू भीड़, कार पर बरसी ईंटें-हाथ; टूट गया शीशा

भोजपुरी अभिनेत्री काजल राघवानी के एक शोरूम उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान हंगामा होने की खबर सामने आई है। अभिनेत्री को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। देखते ही देखते भीड़ इतनी बढ़ गई कि काजल राघवानी की कार को लोगों
भोजपुरी अभिनेत्री काजल राघवानी के एक शोरूम उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान हंगामा होने की खबर सामने आई है। अभिनेत्री को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। देखते ही देखते भीड़ इतनी बढ़ गई कि काजल राघवानी की कार को लोगों ने चारों तरफ से घेर लिया।
Bihar Sharif: भोजपुरी अभिनेत्री काजल राघवानी के एक शोरूम उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान हंगामा होने की खबर सामने आई है। अभिनेत्री को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। देखते ही देखते भीड़ इतनी बढ़ गई कि काजल राघवानी की कार को लोगों ने चारों तरफ से घेर लिया।

अभिनेत्री की कार को भीड़ ने घेरा

जानकारी के अनुसार, काजल राघवानी एक शोरूम के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होने बिहार शरीफ पहुंची थीं। उनके पहुंचने की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में लोग उन्हें देखने के लिए जुट गए। भीड़ बढ़ने के बाद स्थिति कुछ देर में बेकाबू होती नजर आई। बताया जा रहा है कि भीड़ में मौजूद कुछ लोगों ने अभिनेत्री की फॉर्च्यूनर कार पर हाथ और ईंट से हमला किया। इस दौरान कार का शीशा टूट गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

Also Read: PM आवास योजना में गड़बड़ी की शिकायत पर बवाल, जांच टीम के सामने मारपीट; 3 साल के मासूम को जलाने की कोशिश का आरोप

पुलिस की मौजूदगी में बिगड़ी स्थिति

घटना के समय मौके पर पुलिस बल भी मौजूद था। हालांकि, बड़ी संख्या में लोगों के जमा होने के कारण भीड़ को नियंत्रित करने में परेशानी हुई। हालात को देखते हुए शोरूम संचालक ने काजल राघवानी को सुरक्षित तरीके से वहां से बाहर निकालने की व्यवस्था की। अभिनेत्री के बाहर निकलते ही ड्राइवर ने कार को तेज रफ्तार से मौके से बाहर निकाल लिया। इसके बाद स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हुई।

कार्यक्रम में कुछ देर रही अफरा-तफरी

काजल राघवानी को देखने के लिए उमड़ी भीड़ के कारण कार्यक्रम स्थल पर कुछ देर तक अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही। घटना में कार का शीशा टूटने की बात सामने आई है। भीड़ में मौजूद लोगों द्वारा कार पर हमला किए जाने की परिस्थितियों को लेकर स्थानीय स्तर पर चर्चा जारी है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.