तीन देशों की यात्रा कर स्वदेश लौटे प्रधानमंत्री मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जापान, पापुआ न्यू गिनी और ऑस्ट्रेलिया की अपनी तीन देशों की यात्रा के बाद गुरुवार सुबह दिल्ली के पालम हवाई अड्डे पर पहुंचे तो लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी

Advertisement

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जापान, पापुआ न्यू गिनी और ऑस्ट्रेलिया की अपनी तीन देशों की यात्रा के बाद गुरुवार सुबह दिल्ली के पालम हवाई अड्डे पर पहुंचे तो लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री के गवर्नेंस मॉडल को दुनिया ने सराहा है।

इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि वे दुनिया के देशों में जाकर वहां के महापुरुषों से मिलते हैं और हिन्दुस्तान के सामर्थ्य की बातें करते हैं। हिंदुस्तान की युवा पीढ़ी के टैलेंट की चर्चा करते हैं और अवसर मिलने पर भारत के नौजवानों के पराक्रम के बारे में दुनिया में जाकर बताते हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि मेरे देश की महान संस्कृति का गौरवगान करते हुए मैं आंखें नीची नहीं करता हूं, आंखें मिला कर बात करता हूं। इस मौके पर प्रधानमंत्री का स्वागत करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री तीन देशों की यात्रा कर अपने देश लौटे हैं और जिस तरीके से बीते पांच दिनों में उन्होंने भारत की छवि को आगे बढ़ाया है, वह गौरवान्वित करता है।

प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत करते हुए जेपी नड्डा ने कहा कि पिछले 9 वर्षों में मोदीजी ने वैश्विक स्तर पर भारत का कद बढ़ाया है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन द्वारा उनका ऑटोग्राफ मांगना अपने आप में मोदीजी के नेतृत्व के करिश्मे और उनके नेतृत्व में भारत की बदलती तस्वीर को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि जहां भी प्रधानमंत्री गए वहां के इंडस्ट्री लीडर्स, वैज्ञानिक और वहां के गणमान्य नेता आपसे मिलने को आतुर रहे और उन्होंने आपके साथ गवर्नेंस पर चर्चा की। यह भी हमारे लिए सौभाग्य की बात है। प्रधानमंत्री के गवर्नेंस मॉडल को दुनिया ने सराहा है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *