जम्मूतवी-वाराणसी के बीच चलेंगी दो ग्रीष्मकालीन विशेष रेलगाड़ी

मुरादाबाद। मुरादाबाद रेल मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सुधीर सिंह ने बताया कि रेल प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा हेतु ग्रीष्म काल में जम्मूतवी-वाराणसी के बीच अप एंड डाउन दो विशेष गाड़ी संचालित करने का निर्णय लिया है। सीनियर डीसीएम सुधीर सिंह ने बताया

Advertisement

मुरादाबाद। मुरादाबाद रेल मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सुधीर सिंह ने बताया कि रेल प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा हेतु ग्रीष्म काल में जम्मूतवी-वाराणसी के बीच अप एंड डाउन दो विशेष गाड़ी संचालित करने का निर्णय लिया है।

सीनियर डीसीएम सुधीर सिंह ने बताया कि रेल गाड़ी संख्या 04662 जम्मूतवी-वाराणसी जंक्शन (कैंट)-जम्मूतवी विशेष ग्रीष्मकालीन स्पेशल रेल गाड़ी जम्मूतवी से शुक्रवार 26 मई को और वाराणसी जंक्शन कैंट से रविवार 28 मई को चलेगी। दोनों ग्रीष्मकालीन विशेष रेलगाड़ी में 3 एसी तृतीय श्रेणी कोच, 18 स्लीपर श्रेणी कोच, एक सामान्य श्रेणी कोच, एक फ कुल 23 कोच होंगे।

सीनियर डीसीएम ने बताया कि रेल गाड़ी संख्या 04662 जम्मूतवी-वाराणसी जंक्शन (कैंट) जम्मूतवी से 26 मई को रात्रि 11 बजकर 20 मिनट पर जम्मूतवी से चलेगी और पठानकोट छावनी, जालंधर कैंट, लुधियाना, अंबाला कैंट, यमुनानगर जगाधरी, सहारनपुर होते हुए सुबह 10 बजकर 28 मिनट पर मुरादाबाद पहुंचेगी और इसके बाद बरेली जंक्शन, लखनऊ, प्रतापगढ़ होते हुए उसी दिन रात्रि में 10 बजकर 55 मिनट पर वाराणसी जंक्शन कैंट पहुंचेगी। रेल गाड़ी संख्या 04661 वाराणसी जंक्शन (कैंट)- जम्मूतवी से शुभा 7 बजकर 30 मिनट पर वाराणसी जंक्शन (कैंट) से चलेगी और प्रतापगढ़, लखनऊ, बरेली जंक्शन होते हुए शाम 7 बजकर 30 मिनट पर मुरादाबाद पहुंचेगी फिर सहारनपुर, यमुनानगर जगाधरी, अंबाला कैंट, लुधियाना, जालंधर कैंट, पठानकोट छावनी होते हुए अगले दिन सुबह 9 बजकर 15 मिनट पर जम्मूतवी पहुंचेगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *