जेसीआई राँची द्वारा आयोजित कार्निवल ऑफ ड्रीम्स का समापन

रांची। जेसीआई राँची द्वारा आयोजित दो दिवसीय कार्निवल ऑफ ड्रीम्स का समापन 8 जून गुरूवार को हुआ। आखिरी दिन बहुत सारे बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस कार्निवल में मोहित चोपड़ा के द्वारा बच्चों को प्रेरक कहानियां सुनाई गई एवं बच्चे कहानी सुनकर काफी

Advertisement

रांची। जेसीआई राँची द्वारा आयोजित दो दिवसीय कार्निवल ऑफ ड्रीम्स का समापन 8 जून गुरूवार को हुआ। आखिरी दिन बहुत सारे बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस कार्निवल में मोहित चोपड़ा के द्वारा बच्चों को प्रेरक कहानियां सुनाई गई एवं बच्चे कहानी सुनकर काफी रोमांचित हुए, कोमल माहेश्वरी के द्वारा बच्चों को ट्रेजर हंट खेलाया गया, मैजिक शो देखकर बच्चे अचंभित हो गए, फ्लूइड आर्ट सीखा, एक्टिंग वर्कशॉप में बच्चों ने एक्टिंग स्किल्स सीखा, जेरी लैंड के जेरी ने बच्चों को चॉकलेट और गिफ्ट दिया एवं पॉपकॉर्न सिनेमा के साथ मिलकर बच्चों ने मूवी नाइट का आनंद लिया।

जेसीआई राँची के अध्यक्ष अरविंद राजगढ़िया ने कहा इस तरह के आयोजन से बच्चों में अलग-अलग स्किल्स का डेवलपमेंट होता है एवं हमलोग आगे भी ऐसे ही कार्यक्रम का आयोजन करते रहेंगे। सचिव तरुण अग्रवाल ने कहा आज के इस बदलते परिवेश में बच्चों को हर क्षेत्र में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए एवं जेसीआई राँची का यह हमेशा से प्रयास रहा है कि बच्चों में स्किल डेवलप किया जा सके।

इस कार्यक्रम के संयोजक उदित तुलस्यान, अचिंत छाबड़ा एवं संस्कार बजाज हैं एवं इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सौरभ शाह, देवेश जैन, राहुल सिंघानिया एवं अन्य सदस्यों का महत्पूर्ण योगदान रहा। यह जानकरी जेसीआई राँची के प्रवक्ता प्रवीण अग्रवाल ने दी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *