ईसीएल ने ईटापारा खुली खदान, सलानपुर क्षेत्र के लिए एमडीओ निविदा प्रदान की

ईसीएल के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक श्री ए पी पंडा के कुशल नेतृत्व में, ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड और मेसर्स आर के ट्रांसपोर्ट कंपनी के बीच एमडीओ(माइन डेवलपर एंड ऑपरेटर) मोड में “ईटापारा ओसीपी के संचालन और विकास” के लिए दिनांक 10.06.2023 को समझौते पर हस्ताक्षर

Advertisement

ईसीएल के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक श्री ए पी पंडा के कुशल नेतृत्व में, ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड और मेसर्स आर के ट्रांसपोर्ट कंपनी के बीच एमडीओ(माइन डेवलपर एंड ऑपरेटर) मोड में “ईटापारा ओसीपी के संचालन और विकास” के लिए दिनांक 10.06.2023 को समझौते पर हस्ताक्षर किए गए। ईसीएल की तरफ़ से महाप्रबंधक, सलानपुर क्षेत्र श्री वाई पी के सिंह तथा मेसर्स आर के ट्रांसपोर्ट की तरफ़ से श्री रवि अग्रवाल ने उक्त समझौते पर ईसीएल के सीएमडी तथा निदेशकगणों की उपस्थिति में हस्ताक्षर किए।

इस निविदा का लेटर ऑफ़ ऐक्सेप्टेंस (एलओए) दिनांक 8 मई 2023 को जारी किया गया था। ईसीएल के सलानपुर क्षेत्र में ईटापारा ओसीपी (3.5 एमटीवाई) के परिचालन के लिए 18 वर्षों की अवधि के लिए एमडीओ मोड के अनुबंध पर हस्ताक्षर, प्रक्रिया के एक महत्वपूर्ण भाग को पूरा करता है।

समझौते पर हस्ताक्षर ईसीएल के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक श्री ए पी पंडा , निदेशक(वित्त) मो. अंजार आलम, निदेशक(कार्मिक) श्रीमती आहूति स्वाईं, निदेशक(तकनीकी) योजना एवं परियोजना श्री नीलेन्दु कुमार सिंह, निदेशक(तकनीकी) संचालन श्री नीलाद्री रॉय के समक्ष किए गए।

इस अवसर पर महाप्रबंधक (सीएमसी) श्री आनंद, महाप्रबंधक सलानपुर क्षेत्र श्री वाई पी के सिंह, अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक के तकनीकी सचिव श्री मदन मोहन कुमार, कंपनी सचिव श्री रामबाबू पाठक तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण एवं मेसर्स आर के ट्रांसपोर्ट कंपनी के प्रतिनिधिगण भी उपस्थित थे। ग़ौरतलब है कि हाल ही में एमडीओ और राजस्व साझाकरण के आधार पर कुल 8 निविदाएँ सफलतापूर्वक ईसीएल द्वारा अवार्ड की गई हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *