ईडी ने बिजली मंत्री को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में किया गिरफ्तार

नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने तमिलनाडु के बिजली मंत्री वी. सेंथिल बालाजी को बुधवार तड़के गिरफ्तार कर लिया। ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में छापा कार्रवाई पूरी करने के बाद सेंथिल बालाजी को हिरासत में लिया। वी. सेंथिल बालाजी को लंबी पूछताछ के बाद

Advertisement

नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने तमिलनाडु के बिजली मंत्री वी. सेंथिल बालाजी को बुधवार तड़के गिरफ्तार कर लिया। ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में छापा कार्रवाई पूरी करने के बाद सेंथिल बालाजी को हिरासत में लिया।

वी. सेंथिल बालाजी को लंबी पूछताछ के बाद पीएमएलए एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया है। इसके बाद उन्हें मेडिकल जांच के लिए चेन्नई के ओमांदुरार सरकारी अस्पताल ले जाया गया। इस दौरान मंत्री सेंथिल को रोते हुए देखा गया।

उल्लेखनीय है कि नौकरी के लिए नकदी (कैश फॉर जॉब्स स्कैम) घोटाले के तहत पिछले महीने सुप्रीम कोर्ट ने पुलिस और ईडी को जांच की अनुमति दी थी। ईडी ने धन शोधन निवारण अधिनियम के प्रावधान के तहत तमिलनाडु के बिजली मंत्री के आवास की तलाशी ली। पिछले महीने आयकर विभाग ने भी बालाजी के करीबियों के घर में छापा मारा था।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *