सड़क हादसे में चार युवक की मौत, तीन घायल

शाजापुर। मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले में मंगलवार देररात तेज रफ्तार बस और कार की टक्कर में चार युवकों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो हुए है। हादसे के वक्त वहां से गुजर रहे प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री

Advertisement

शाजापुर। मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले में मंगलवार देररात तेज रफ्तार बस और कार की टक्कर में चार युवकों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो हुए है। हादसे के वक्त वहां से गुजर रहे प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने रुककर पुलिस और प्रशासन को सूचना दी। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने कार में फंसे शवों और घायलों को बाहर निकाला।

यह हादसा कृषि उपज मंडी के पास हाइवे पर रात करीब 11 बजे हुआ। महामाया ट्रैवल्स की यात्री बस इंदौर से सारंगपुर जा रही थी। बस शाजापुर से निकली ही थी, कि एबी रोड पर सामने से आ रही कार से भिड़ंत हो गई। कार सवार युवक शाजापुर के रहने वाले हैं। ये सभी घर लौट रहे थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि पूरी कार क्षतिग्रस्त हो गई।

हादसे में कार सवार रहबर पुत्र मसूद निवासी पटेलवाड़ी महुपूरा, दानिश पुत्र सोहराब और अरहम पुत्र शकील बैग की मौके पर ही मौत हो गई। फरहान पुत्र फिरोज, रहबर पुत्र शरीफ,अर्शिल पुत्र शरीफ और अबूवकर पुत्र रहीम मंसूरी घायल हो गए। कार को काटकर सभी को बाहर निकाला गया। घायलों में अबू बकर का उपचार जिला अस्पताल शाजापुर में चल रहा है और बाकी को इंदौर रेफर किया गया। इंदौर रेफर किए गए फरहान की इलाज के दौरान मौत हो गई।

दुर्घटना के वक्त प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार शाजापुर से शुजालपुर की ओर जा रहे थे। मंत्री ने सड़क पर दुर्घटनाग्रस्त कार देखी तो अपना वाहन रोककर पीए के द्वारा जिला प्रशासन पुलिस और स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारियों को दुर्घटना की जानकारी दी। इसके बाद आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए एंबुलेंस भी रवाना की गई।

इस दौरान मंत्री परमार मौके पर ही रुके रहे। घायलों को अस्पताल भेजने के बाद मंत्री शुजालपुर के लिए रवाना हुए। वहीं हादसे की सूचना पाकर युवकों के परिजन जिला अस्पताल परिसर में बड़ी संख्या में लोग जुट गए। उन्हें संभालने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल जिला अस्पताल बुलाना पड़ा। काफी मशक्कत के बाद भीड़ को नियंत्रित किया जा सका।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *